12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयएल्विश यादव की जेल जाने के 3 दिन बाद दिखी झलक, भारी...

एल्विश यादव की जेल जाने के 3 दिन बाद दिखी झलक, भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में हुई पेशी, क्या मिली जमानत?

Published on

यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के विनर एल्विश यादव को जेल की सलाखों के पीछे गए आज तीन दिन हो चुके हैं और बुधवार को उन्हें गौतमबुद्ध नगर जिला अदालत में पेश किया गया। भारी सुरक्षा के बीच उन्हें और दो अन्य आरोपियों विनय और ईश्वर को कोर्ट लाया गया। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि एल्विश के खिलाफ लगी धाराओं में संशोधन के लिए उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। उनकी जमानत पर बुधवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी, क्योंकि वकील हड़ताल पर है।

मालूम हो कि Elvish Yadav को 17 मार्च को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने रेव पार्टी में सांपों के जहर की तस्करी के मामले में पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस स्टेशन बुलाया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में कोर्ट ने 14 दिनों के लिए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस केस में हुईं 2 गिरफ्तारियां
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने स्टेटमेंट दिया और बताया कि इस केस में दो और गिरफ्तारियां हुई हैं। इनका नाम ईश्वर और विनय है। ईश्वर राहुल सपेरा से लगातार बात करता रहता था और उसका अपना हॉल है, जहां वो सांपों का जहर मंगाता था। विनय, ईश्वर यादव का खास दोस्त है और अक्सर साथ में रहते हैं। इनकी आपस में सांठ-गांठ थी। ये सांपों के जहर का आदान-प्रदान करते थे।

एल्विश के खिलाफ किन धाराओं में हुआ है केस?
जानकारी के मुताबिक, एल्विश यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 284, 289, 120बी और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 की धारा 9, 39, 48, 49, 50, 51 के तहत केस दर्ज हुआ है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराएं तब बढ़ा दी गईं, जब आरोपियों से बरामद सांपों के जहर की जांच हुई।

एल्विश ने कुबूल किया गुनाह!
कुछ रिपोर्ट्स ये भी बता रही हैं कि एल्विश यादव ने कुबूल कर लिया है कि वो रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करते थे। हालांकि, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी तरफ उनके पैरेंट्स का भी कहना है कि उनका बेटा निर्दोष है।

एल्विश के पिता ने किया खुलासा
जेल में बंद अपने बेटे के लिए परेशान पिता ने कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिसे जानकर सभी चौंक गए। उन्होंने कहा कि एल्विश के पास कोई प्रॉपर्टी या गाड़ियां नहीं है। वो अपने दोस्तों से या फिर किराए पर लग्जरी कारें लाता था और वीडियो बनाता था। बाद में उन्हें वापस कर देता था। दुबई में भी उसका कोई आलीशान बंगला नहीं है। उसके पास बस एक गाड़ी है, जोकि लोन पर है।

‘बिग बॉस’ के कंटेस्टेंट्स कर रहे हैं सपोर्ट
अली गोनी ने एल्विश का सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया था। अब ‘बिग बॉस 17’ के अभिषेक कुमार ने लिखा, ‘इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान मैं एल्विश यादव का समर्थन करता हूं और उसे न्याय जरूर मिलेगा। एल्विश के परिवार को इस मुशअकिल समय में दिल से साथ देता हूं। आज उन्हें रोता देख मेरे भी आंसू निकल आए। जय श्री राम सब अच्छा हो।’ अभिषेक की एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय ने एक इवेंट में कहा, ‘मैं टच में नहीं हूं, लेकिन सबकुछ जल्दी ठीक हो जाएगा। उन्हें और उनके घरवालों को भगवान शक्ति दें।’ बेबिका धुर्वे ने भी एल्विश का सपोर्ट किया है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...