12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयED पहुंची सीएम हाउस तो AAP ने खटखटाया SC का दरवाजा, रात...

ED पहुंची सीएम हाउस तो AAP ने खटखटाया SC का दरवाजा, रात में सुनेगी कोर्ट?

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली शराब घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंच गई है. गिरफ्तारी की आशंका के बीच आम आदमी पार्टी की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. AAP ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. केजरीवाल की लीगल टीम के सूत्रों के मुताबिक अभी लीगल टीम अपने सभी आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त कर रही है. सीजेआई की कोर्ट में टीम पूरी तैयारी के साथ हाजिर होगी. फिलहाल ई-फाइलिंग के माध्यम से SC के समक्ष याचिका दायर की गई है. चीफ जस्टिस की कोर्ट में कल सुबह शीघ्र सुनवाई की मांग करेंगे. टीम इस मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने पर काम कर रही है.

वहीं, ईडी के दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उधर, सीएम आवास के बाहर पार्टी के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. इसी बीच दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल गिरफ्तारी के बाद भी इस्तीफा नहीं देंगे.

बताया जा रहा है कि ईडी के 6 से 8 अधिकारी सीएम केजरीवाल के घर पहुंचे हैं, वे यहां समन देने आए थे. ईडी इसके पहले भी सीएम केजरीवाल को 9 समन दे चुकी है. आज यानी 21 मार्च को केजरीवाल को 10वां समन दिया गया है. सीएम आवास पर ACP रैंक के कई अधिकारी पहुंचे है. ईडी के जॉइंट डायरेक्टर सीएम केजरीवाल से पूछताछ कर रहे हैं. सीएम से पूछताछ पीएमएलए की धारा 50 के तहत की जा रही है. इतना ही नहीं, सीएम आवास के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है. पिछले करीब एक घंटे से ईडी की टीम केजरीवाल के आवास पर है.

ED के एक्शन पर AAP नेताओं का रिएक्शन
इसी बीच मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि किसी को भी सीएम आवास के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है, ऐसा लग रहा है कि सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने की पूरी तैयारी है. उन्होंने कहा कि ईडी के एक्शन से लग रहा है, जैसे सीएम आवास पर रेड की जा रही है. उधऱ, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि भाजपा की राजनीतिक टीम (ED) सीएम केजरीवाल की सोच को कैद नहीं कर सकती. क्योंकि AAP ही BJP को रोक सकती है. उन्होंने कहा कि सोच को कभी भी दबाया नहीं जा सकता.

AAP बोली- पीएम को केजरीवाल से लगता है डर
ईडी की टीम के सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंचने के बाद AAP ने कहा कि पीएम मोदी को केजरीवाल से डर लगता है. पूरे देश में केजरीवाल ही मोदी के एकमात्र विकल्प हैं. पार्टी की ओर से कहा गया है कि केजरीवाल को तो गिरफ़्तार कर लोगे, लेकिन हर शहर, गांव, क़स्बे में केजरीवाल की जो सोच पैदा होगी, उसे कैसे गिरफ़्तार करोगे?

हाईकोर्ट से लगा था केजरीवाल को झटका
बता दें कि गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से सीएम केजरीवाल को बड़ा झटका लगा था. कोर्ट ने कहा कि उन्हें गिरफ्तारी से राहत नहीं है. ED के समन पर केजरीवाल पूछताछ के लिए नहीं पहुंच रहे थे, उन्होंने कोर्ट से इस बात का आश्वासन मांगा था कि अगर वह पूछताछ के लिए जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. इस पर कोर्ट ने कहा कि समन के जवाब में केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होना होगा, उनकी गिरफ्तारी पर रोक नहीं है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...