12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली आबकारी नीति केस: हाई कोर्ट से झटके के बाद ED पहुंची...

दिल्ली आबकारी नीति केस: हाई कोर्ट से झटके के बाद ED पहुंची केजरीवाल के घर, दिया 10वां समन

Published on

नई दिल्ली

शराब नीति मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद ईडी की टीम दिल्ली पुलिस के आला आधिकारियों के साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची है। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, ईडी के अधिकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में जांच में शामिल होने के लिए 10वां समन देने उनके आवास पर पहुंचे हैं। न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, ईडी की टीम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनके कर्मचारियों से कहा कि उसके पास आबकारी नीति मामले में उनके (केजरीवाल के) खिलाफ तलाशी वारंट है। हाई कोर्ट की ओर से केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में दंडात्मक कार्रवाई से राहत प्रदान करने से इनकार के ठीक बाद ईडी की टीम उनके आवास पर पहुंची। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी के अधिकारी मामले में समन देने के लिए केजरीवाल के आवास पर गए हैं। अभी केजरीवाल के घर पर ईडी की टीम मौजदू हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज केजरीवाल के घर के बाहर हैं। उनका कहना है कि उन्हें अभी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। उधर गिरफ्तारी की आशंका के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कानूनी टीम सुप्रीम कोर्ट पहुंची। केजरीवाल की कानूनी टीम मामले पर तत्काल लिस्टिंग और सुनवाई की मांग कर रही है। AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल के आवास पर मौजूद है।

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख केजरीवाल को ईडी ने कई बार समन भेजा था लेकिन वह पेश नहीं हुए। इससे पहले, दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति मनोज जैन की पीठ ने मामले में केजरीवाल को दंडात्मक कार्रवाई से कोई संरक्षण देने से इनकार कर दिया।पीठ ने संरक्षण के अनुरोध संबंधी केजरीवाल की अर्जी को 22 अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। समन को चुनौती देने वाली उनकी मुख्य याचिका पर भी उसी दिन (22 अप्रैल को) सुनवाई होगी।

पीएम को किसी से डर लगता है, तो वो केजरीवाल हैं: सौरभ भारद्वाज
AAP के नेता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि महज दो-ढाई घंटे पहले हाई कोर्ट के पास पूरा का पूरा मामला था। हाई कोर्ट ने ईडी को समय दिया है कि 22 अप्रैल तक वो अपना जवाब दाखिल करके बताएं कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी क्यों जरूरी है। अब जिस तरीके से ईडी अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची है, बाहर पुलिस का बड़ा बंदोबस्त है, घर के अंदर जाने की मनाही है, सीएम और उनके सचिव से फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। ऐसा लगता है कि ईडी वालों ने उनके फोन भी ले लिए हैं। पूरा का पूरा अंदेशा यही है कि अंदर रेड चल रही है और बहुत जल्द वो अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाले हैं। इससे एक बात साफ हो गई है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसी से डर लगता है, तो वो अरविंद केजरीवाल हैं।

अगर नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प है, तो वो अरविंद केजरीवाल है। ईडी अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन देश की हर गली, मोहल्ले, गांव, कस्बे में आज केजरीवाल जैसी सोच रखने वाले लाखों लोग है। तो अरविंद केजरीवाल की उस सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे। अंग्रेजों ने भी बहुत सालों तक कई लोगों को गिरफ्तार करके दस-दस साल तक जेल में रखा, लेकिन उनकी सोच को नहीं दबा पाए। बीजेपी ने आज जो ये परंपरा शुरू की है, ये बहुत गलत परंपरा है कि अपने विरोधियों को आप जेल में डाल दें और आप अकेले चुनाव लड़ें। ये लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। इतनी छोटी सी पार्टी से इतना बड़ा डर। इनका मकसद केवल यही है कि किसी भी तरह से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना है। इनका अत्याचार आज पूरे देश और दुनिया के सामने आ गया है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...