12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीय'सही लोग आपको सुझाव नहीं दे रहे, हम चिंतित हैं', तमिलनाडु के...

‘सही लोग आपको सुझाव नहीं दे रहे, हम चिंतित हैं’, तमिलनाडु के राज्यपाल पर बरसे CJI चंद्रचूड़

Published on

नई दिल्ली

तमिलनाडु के राज्यपाल एन रवि से सुप्रीम कोर्ट खासा नाराज हो गया है। यहां तक कहा गया है कि उनकी तरफ से संविधान का पालन नहीं किया जा रहा है। असल में कुछ समय पहले ही कहा गया था कि डीएमके नेता K Ponmud को मंत्री के रूप में फिर कैबिनेट में शामिल करवाया जाए। लेकिन संविधान का ही हवाला देकर राज्यपाल ने ऐसा करने से मना कर दिया। उस वजह से डीएमके सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई जहां पर अब सीजेआई चंद्रचूड़ ने एन रवि को बुरी तरह सुनाया है।

सुनवाई के दौरान सीजेआई चंद्रूचड़ ने कहा कि राज्यपाल इस समय सुप्रीम कोर्ट की ही अवहेलना कर रहे हैं। मैं केंद्र से पूछना चाहता हूं कि अगर राज्यपाल ही संविधान का पालन नहीं करेगा, तो सरकार को क्या करना चाहिए। अब अगर आपके शख्स ने कल तक कोई एक्शन नहीं लिया तो हम आदेश पास करेंगे और तब संविधान के तहत राज्यपाल को काम करना ही पड़ेगा। इस समय हमे राज्यपाल के व्यवहार से चिंता हो रही है। वे सुप्रीम कोर्ट को ही चुनौती देने का काम कर रहे हैं।

आगे सीजेआई ने कहा कि राज्यपाल महोदय जो आपको सुझाव दे भी रहे हैं, वो सही नहीं दे रहे हैं। हमारे किसी शख्स के लिए अलग विचार हो सकते हैं, लेकिन सभी को संविधान और कानून के हिसाब से ही चलना पड़ता है। अगर सीएम चाहते हैं कि किसी शख्स को मंत्री बनाया जाए, राज्यपाल को लोकतंत्र जिम्मेदारी निभाते हुए वैसा करना भी चाहिए।

अब जानकारी के लिए बता दें कि Ponmudi को एक मामले में हाई कोर्ट ने दो साल की सजा दी थी। लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उसी सजा पर रोक लगा दी जिसके बाद डीएमके सरकार ने फिर उन्हें मंत्री बनाने की बात कही। लेकिन क्योंकि राज्यपाल ने ऐसा नहीं गया तो मामला सुप्रीम कोर्ट चला गया जहां से अब राज्यपाल को ही बड़ा झटका लगा है।

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...