12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयइलेक्टोरल बॉन्ड का सारा डेटा EC की वेबसाइट पर अपलोड, सुप्रीम कोर्ट...

इलेक्टोरल बॉन्ड का सारा डेटा EC की वेबसाइट पर अपलोड, सुप्रीम कोर्ट में SBI ने दिया था हलफनामा

Published on

नई दिल्ली

भारतीय स्टेट बैंक ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। इसमें कहा गया कि उसने भारत के चुनाव आयोग को अल्फा न्यूमेरिक नंबर समेत सभी डिटेल दे दी है। एसबीआई ने कहा कि हमारी तरफ से अब कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है। हमने इलेक्टोरल बॉन्डस की सभी जानकारी इलेक्शन कमीशन को सौंप दी है। इसके बाद चुनाव आयोग ने सभी जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

कोर्ट ने एसबीआई की ओर से पहले सौंपी गई जानकारी पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए आज शाम 5 बजे से पहले सारी जानकारी सौंपने का अल्टीमेटम दिया था। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह भी निर्देश दिया था कि मिली जानकारी को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाना चाहिए।

एसबीआई ने दायर किया हलफनामा
SBI के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा है कि हमने कोर्ट के आदेश के मुताबिक चुनावी बॉन्ड्स से जुड़ी सभी डिटेल तय समय से पहले ही इलेक्शन कमीशन को दे दी है। इस बार दी गई जानकारी में बॉन्ड का अल्फा न्यूमेरिक नंबर यानी यूनीक नंबर, बॉन्ड की कीमत, खरीददार का नाम, भुगतान पाने वाली पार्टी का नाम, पार्टी के बैंक एकाउंट की आखिरी चार डिजिट नंबर, भुनाये गए बांड की कीमत और नंबर शामिल है। वहीं, उन्होंने आगे कहा कि साइबर सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक पार्टी का पूरा बैंक खाता नंबर, पार्टी और बांड खरीदने वाले की KYC जानकारी शेयर नहीं की गई है।

कोर्ट ने जाहिर की थी नाराजगी
18 मार्च को चुनावी बांड मामले में एसबीआई को सुप्रीम कोर्ट की आलोचना झेलनी पड़ी। सीजेआई ने सवाल किया कि अदालत के आदेश के बावजूद एसबीआई ने सारी जानकारी का खुलासा क्यों नहीं किया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि हम चुनावी बांड के बारे में सारी जानकारी चाहते हैं। कोर्ट ने कहा था कि जब हम कहते हैं कि हमें सारी जानकारी चाहिए, तो सारी जानकारी जारी की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एसबीआई द्वारा बताई गई सारी जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे तक हलफनामे के जरिए कोर्ट को बताई जाए।

गौरतलब है कि 15 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बांड को असवैंधानिक करार दिया था। इसके साथ ही मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने स्टेट बैंक को आदेश दिया कि अप्रैल 2019 से 15 फरवरी 2024 तक कितने इलेक्टोरल बॉन्ड दिए गए, किन राजनीतिक पार्टियों को इलेक्टोरल बॉन्ड से पैसा मिला, सारी जानकारी चुनाव आयोग को दे। कोर्ट के आदेश के बाद 12 मार्च को एसबीआई ने चुनावी बॉन्ड की जानकारी आयोग को सौंपी थी. आयोग ने यह जानकारी पिछले गुरुवार को सार्वजनिक की।

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...