12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयकोर्ट में पेशी से पहले केजरीवाल के चेहरे पर दिखी मुस्कुराहट, देख...

कोर्ट में पेशी से पहले केजरीवाल के चेहरे पर दिखी मुस्कुराहट, देख लीजिए वीडियो

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दोपहर करीब 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी के बाद रिमांड के लिए उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के चेहरे पर मुस्कुराहट दिखाई दी। पेशी के दौरान कोर्ट रूम से कुछ दूर पहले ही केजरीवाल बाहर जाते और अगल बगल खड़े लोगों को देख कर मुस्कुराते दिखे। इसके बाद कोर्ट रूम में मामले में बहस हुई। इस दौरान ईडी ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाले का सरगना बताया। ईडी ने कोर्ट में 28 पेज का रिमांड नोट पेश किया। ईडी ने कोर्ट में अपनी दलील में कहा कि शराब नीति घोटाले के पैसे का इस्तेमाल गोवा चुनाव में किया गया।

अभिषेक मनु सिंघवी ने की बात
इससे पहले कोर्ट रूम में दिल्ली के सीएम से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने मुलाकात की। सिंघवी ने अदालत से अनुमति लेकर केजरीवाल से बातचीत की। केजरीवाल की तरफ से इस मामले की पैरवी करने के लिए अभिषेक मनु सिंघवी ही पहुंचे थे। ईडी की तरफ से केजरीवाल पर जांच में लगातार ‘असहयोग’ करने का आरोप लगाते हुए अदालत से उन्हें 10 दिन की हिरासत में भेजने का अनुरोध किया गया। इसके साथ ही ईडी की तरफ से शराब नीति में कथित अनियमितताओं से उनकी पार्टी का संबंध और उनकी व्यक्तिगत भूमिका का पता लगाने की बात भी कही गई। ईडी ने कहा कि दिल्ली शराब नीति भ्रष्टाचार के लिए ही बनाई गई थी। ईडी ने कहा कि केजरीवाल सिसोदिया के संपर्क में थे। सिसोदिया शराब नीति घोटाले में आरोपी हैं।

सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका
आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट से ईडी की गिरफ्तारी के विरोध वाली याचिका वापस ले ली थी। केजरीवाल की तरफ से इस संबंध में निचली अदालत में सुनवाई का हवाला दिया गया था। इससे पहले ईडी ने केजरीवाल से गिरफ्तारी के बाद दो घंटे तक पूछताछ की थी। शुक्रवार सुबह दिल्ली के सीएम का मेडिकल कराया गया था। डॉक्टरों की एक टीम को मध्य दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में सुबह के समय प्रवेश करते देखा गया। दिल्ली के सीएम को गिरफ्तारी के बाद यहां रखा गया था।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...