15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयकेजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेजा, राऊज एवेन्यू...

केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेजा, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 6 दिन की ईडी की रिमांड पर भेज दिया है. उन्हें 28 मार्च को दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा. राउज एवेन्यू अदालत में विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने कहा कि केजरीवाल को 28 मार्च को दोपहर 2 बजे अदालत में पेश किया जाएगा. ईडी ने इस मामले में 10 दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 6 दिन की रिमांड ही स्वीकृत की है. रिमांड के लिए सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि केजरीवाल, अन्य मंत्रियों और आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ शराब घोटाले के प्रमुख साजिशकर्ता थे.

ईडी ने जस्टिस बवेजा को बताया कि केजरीवाल को शराब नीति को तैयार करने और उसे लागू करने के लिए ‘साउथ ग्रुप’ से रिश्वत के रूप में कई करोड़ रुपये मिले थे. एजेंसी की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने पंजाब चुनाव लड़ने के लिए ‘साउथ ग्रुप’ के कुछ आरोपियों से 100 करोड़ रुपये की मांग की थी. कानून अधिकारी ने कहा कि मनी ट्रेल से पता चला है कि गोवा चुनाव में इस्तेमाल की गई 45 करोड़ रुपये की रिश्वत 4 हवाला मार्गों से आई थी. उन्होंने कहा कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के जरिए आरोपियों और गवाहों के बयानों की पुष्टि की गई है. बता दें कि केजरीवाल को शुक्रवार दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया गया था.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एएसजी राजू ने अदालत को बताया कि हमने 10 दिनों की रिमांड के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने कहा कि AAP एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक कंपनी है और कंपनी के संचालन के लिए जिम्मेदार प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया जाएगा. केजरीवाल की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने की कोई जरूरत नहीं थी. सिंघवी ने कहा कि प्लीज, रिमांड को एक नियमित अभ्यास के रूप में न देखें. इसमें महत्वपूर्ण न्यायिक माइंड के इस्तेमाल की जरूरत है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...