15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयभारतीयों की फर्टिलिटी को लेकर चिंता बढ़ाने वाली है लैंसेट की ये...

भारतीयों की फर्टिलिटी को लेकर चिंता बढ़ाने वाली है लैंसेट की ये रिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत की प्रजनन दर लगातार घटती जा रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में यह एक चुनौती बन सकता है. मशहूर लैसेंट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में प्रजनन दर यानी प्रति महिला जन्म दर धीरे-धीरे घटती जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार, साल 1950 यानी करीब 74 साल पहले भारत में प्रजनन दर 6.2 थी जो साल 2021 आते-आते घटकर 2 से भी कम हो गई है.

साल 2050 तक इसके और ज्यादा कम होने का अनुमान है जो भविष्य में चिंता का विषय भी हो सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, साल 2050 प्रजनन दर 1.29 तो साल 2100 में यह दर घटकर 1.04 तक पहुंच सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत में साल 1950 में 1.6 करोड़ से ज्यादा बच्चे पैदा हुए थे. वहीं साल 2021 में 2.2 करोड़ से अधिक बच्चे पैदा हुए थे जो संख्या साल 2050 तक घटकर 1.3 करोड़ होने का अनुमान है.

रिपोर्ट में दिए गए आंकड़े वैश्विक रुझानों के अनुरूप हैं. वैश्विक स्तर पर साल 1950 में प्रति महिला प्रजनन दर 4.8 बच्चों से ज्यादा थी. साल 2021 में यह यह गिरकर 2.2 बच्चे प्रति हो गई और अनुमान के अनुसार साल 2050 तक वैश्विक प्रजनन दर घटकर 1.8 पर आ जाएगी और साल 2100 आते-आते यह 1.6 पर पहुंच जाएगी.

ये चुनौतियां आ सकती हैं भविष्य में सामने
लैंसेट की स्टडी रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दशकों में भारत की आबादी में काफी कमी आ सकती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर यह सच होता है तो इससे देश को कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है. इन चुनौतियों में बूढ़ी होती जा रही आबादी, श्रमिकों की कमी और लिंग भेद की वजह से सामाजिक असंतुलन शामिल हैं.

जनसंख्या फाउंडेशन ऑफ इंडिया की कार्यकारी निदेशक पूनम मुर्तजा के अनुसार, जब देश आर्थिक रूप से विकसित होते हैं तो वहां परिवारों के लिए बच्चों को पालने का खर्च बढ़ जाता है. इस वजह से परिवार कम बच्चों को पैदा करने का फैसला करते हैं. वहीं विकसित हो रहे देशों में महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण बढ़ने से उनके अंदर भी अच्छे करियर की इच्छा बढ़ जाती है.

इसका असर शादी और बच्चे पैदा करने पर भी पड़ता है. इस वजह से टीएफआर (कुल प्रजनन दर) और कम हो जाता है. इसके अलावा शहरीकरण, परिवार नियोजन, गर्भनिरोध के बेहतर साधनों तक आसान पहुंच भी टीएफआर कम होने के कारण बन सकते हैं. पूनम मुर्तजा ने आगे कहा कि अभी भारत के सामने इन चुनौतियों का सामना करने के लिए कुछ दशक बाकी हैं. लेकिन फिर भी भविष्य के लिए एक व्यापक रणनीति के साथ अभी से इस पर काम शुरू करना होगा.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...