15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयपांडव नगर में 4 साल की बच्ची से रेप, पड़ोसियों ने आरोपी...

पांडव नगर में 4 साल की बच्ची से रेप, पड़ोसियों ने आरोपी की दुकान में की तोड़फोड़

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजधानी दिल्ली के थाना पांडव नगर क्षेत्र में 4 साल की मासूम से रेप करने की घटना सामने आई है. बच्ची को लाल बहादुर हॉस्पिटल से ऑल इंडिया मेडिकल हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है. बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ कर उसकी दुकान का सारा सामान होलिका दहन वाली जगह रख दिया.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को शनिवार देर शाम जानकारी मिली की 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्ची को लाल बहादुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया.वहीं, पीड़ित बच्ची ट्यूशन के लिए आरोपी अरमान की बहन के घर पढ़ने जाती थी. इसी वजह से पीड़ित आरोपी को जानता था.

मामले में DCP ने कही ये बात
ईस्ट दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात की है. पुलिस ने आरोपी अरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और IPC-376 की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची को लाल बहादुर हॉस्पिटल से ऑल इंडिया मेडिकल हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है. वहीं, बच्ची की हालत ठीक है. फिलहाल, इलाके में पूरी तरह शांति है.

‘ज्योतिष सीखने के बहाने टैरो कार्ड रीडर से दुष्कर्म’
इसी महीने में दिल्ली में एक टैरो कार्ड रीडर से दुष्कर्म का केस सामने आया था. आरोप है कि आोरपी ने ज्योतिष सीखने के बहाने पीड़िता से नजदीकी बढ़ाई और फिर उसे किसी बहाने से अपने दोस्त के घर ले गया. फिर आरोपी ने वहां उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया. इसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

Latest articles

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

मजदूर दिवस पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र: श्रमिकों को समर्पित होगा 1 मई का दिन, सीएम मान ने किया ऐलान

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंगलवार (28 अप्रैल) को हुई कैबिनेट बैठक...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...