21.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यगुजरात : मासूम से रेप के बाद हत्या कर शव को झाड़ी...

गुजरात : मासूम से रेप के बाद हत्या कर शव को झाड़ी में फेंका, UP और झारखंड के दो आरोपी गिरफ्तार

Published on

सूरत,

गुजरात के सूरत जिले में 11 सल की लड़की से रेप के बाद हत्या कर दी और शव को झाड़ियों फेंक दिया. इसके बाद आरोपी फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की 15 टीम गठित कर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक हितेश जॉयसर ने बताया कि पीड़िता 18 मार्च को अपने घर से लापता हो गई थी. इसके बाद पुलिस ने शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण) के तहत एफआईआर दर्ज की और उसका पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया. फिर 23 मार्च को लड़की का अर्धनग्न शव उस इलाके के पास झाड़ियों में मिला, जहां वह रहती थी.

‘जांच के लिए 15 से अधिक पुलिस टीमों का गठन
पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने पुष्टि की कि हत्या से पहले लड़की के साथ बलात्कार किया गया था. इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए 15 से अधिक पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने 600 से अधिक घरों का सर्वेक्षण किया और दो संदिग्धों को पकड़ा. फिर उन्होंने पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया. दोनों आरोपी लड़की के पड़ोस में रहते थे.

‘पकड़े जाने के डर से रेप के बाद की हत्या’
जिस दिन से लड़की लापता हुई थी उस दिन आरोपी काम करने नहीं गया था. आरोपी दीपक कोरी (23) उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला है और अनुज पासवान (23) झारखंड के पलामू के रहने वाला है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रेप के बाद पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को पास के ही झाड़ी में फेंक कर मौके से भाग गए.

‘सबूत इकट्ठा कर आरोपपत्र दाखिल करेगी पुलिस’
पुलिस अधीक्षक हितेश जॉयसर ने आगे बताया कि पुलिस दोनों आरोपी के खिलाफ सबूत इकट्ठा कर आरोपपत्र दाखिल करेगी. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले.

Latest articles

अयोध्या बायपास निर्माण बना परेशानी का कारण, भोपाल में पानी-बिजली संकट गहराया

भोपाल। भोपाल में बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को पेयजल और बिजली संकट का...

ट्विशा शर्मा केस: आरोपी पति समर्थ 29 मई तक सीबीआई रिमांड पर, क्राइम सीन का री-क्रेएशन शुरू

  भोपाल। अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जांच...

भोपाल में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना अंतर्गत कजलीखेड़ा इलाके में मंगलवार को एक बेहद दुखद...

दो बोलेरो की रेस ने ली ई-रिक्शा चालक की जान, टक्कर के बाद पलटा ऑटो

भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी इलाके में मंगलवार शाम रफ्तार का कहर देखने को मिला।...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...