17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeभोपालMP: होली में युवती को बिना कपड़ों के गांव में घुमाया, फिर...

MP: होली में युवती को बिना कपड़ों के गांव में घुमाया, फिर जमकर पीटा… आरोपी 4 महिलाएं अरेस्ट

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदोर स्थित एक गांव में होली के दिन 30 वर्षीय एक युवती की कुछ महिलाओं ने जमकर पिटाई की थी. उसके बाद उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया था. अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने युवती को बिना कपड़ों के गांव में घुमाने और पिटाई के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

होली के दिन के इस वाकये का वीडियो भी बनाया गया था. साथ ही वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण एसपी सुनील कुमार मेहता ने बताया कि गौतमपुरा पुलिस थाना इलाके के एक गांव में चार महिलाओं ने मिलकर पीड़िता को उसके घर से जबरदस्ती बाहर निकाला और फिर उसकी पिटाई कर दी.

पिटाई के बाद कपड़े फाड़कर महिला को कर दिया निर्वस्त्र
एसपी ने बताया कि पीड़िता की पिटाई के बाद चारो महिलाओं ने मिलकर उसे निर्वस्त्र कर दिया. इसके बाद पूरे गांव में सबके सामने सार्वजनिक रूप से उसी हाल में उसे घुमाया गया. इस दौरान ऐसा करते इसका घठना का वीडियो भी बना लिया गया. अब चारों आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

गांव पहुंचकर एसपी ने ली घटना की जानकारी
इस घटना के बाद बुधवार को एसपी ने गांव पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली. घटना के बाद पीड़िता परेशान होकर गांव छोड़कर अपने अभिभावक के पास चली गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों में से एक महिला के अनुसार पीड़िता उसकी सास को उसके खिलाफ भड़काती थी. साथ ही एक दिन उसे बिना सूचना दिये उसकी सास को लेकर मंदसौर चली गई थी.

घटना की वीडियो बनाने वाले को भी खोज रही पुलिस
बताया जाता है कि आरोपी और पीड़िता दोनों ही अनुसूचित जाति से हैं. वहीं इस पूरे कृत्य का गांव के किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है. पुलिस उस शख्स की तलाश में भी जुटी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चारों महिलाओं ने पीड़िता को उसके घर में घुसकर जबरदस्ती घसीटते हुए बाहर निकाला था.

महिलाओं से छोड़ देने की गुहार लगाती रही पीड़िता
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब पीड़िता को घर से निकालकर पीटा जा रहा था, तो वह उसे छोड़ देने की उनलोगों से गुहार लगा रही थी. इसके बावजूद महिलाएं नहीं रुकी और पीड़िता के कपड़ों को फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया. इसके बाद उसी हालत में उसे गांव के सार्वजनिक सड़क पर कुछ देर तक घुमाते रहे.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...