6.4 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल ऑफिसर्स क्लब, भोपाल में “ओपन टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ

भेल ऑफिसर्स क्लब, भोपाल में “ओपन टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ

Published on

भेल भोपाल
भेल ऑफिसर्स क्लब में “ओपन टेनिस टूर्नामेंट का  (विंटर एडिशन 2025)” का शुभारंभ किया गया । यह प्रतियोगिता 13 से 16 नवम्बर तक चलेगी,जिसमें चार दिनों तक रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक टेनिस मुकाबले देखे जाएंगे। इस टूर्नामेंट में विभिन्न श्रेणियाँ शामिल हैं – अंडर 12 बॉयज़ एवं गर्ल्स, मेंस सिंगल्स, विमेंस सिंगल्स, मेंस सिंगल्स (35+), तथा मेंस डबल्स (संयुक्त आयु 45+)। भोपाल और आसपास के क्षेत्रों से 130 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस आयोजन को अभूतपूर्व प्रतिसाद दिया है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि थे इलैयाराजा टी ,प्रबंध निदेशक,म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम,एवं विशिष्ट अतिथि रूपेश तेलंग, महाप्रबंधक
(ट्रांसफॉर्मर्स एवं फीडर्स),भेल एवं अध्यक्ष,भेल ऑफिसर्स क्लब मौजूद रहे।
इस प्रतियोगिता के सह-प्रायोजक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया , जबकि होंडा एवं एसबीआई कार्ड्स आयोजन सहयोगी हैं।

प्रतिभागियों को 12 नवम्बर को हुए साइन-इन के

दौरान आकर्षक गूडीज़ प्रदान की गईं, तथा प्रत्येक श्रेणी के विजेताओं और उपविजेताओं को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। भेल भोपाल इकाई प्रमुख  प्रदीप कुमार उपाध्याय के सहयोग से यह आयोजन टेनिस सचिव प्रतीक श्रीवास्तव के नेतृत्व में, क्लब अध्यक्ष  रूपेश तेलंग एवं उपाध्यक्ष एसएस पटेल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजन में महासचिव  मयूर दुबे, कोषाध्यक्ष रितेश अवस्थी तथा क्लब के अन्य पदाधिकारियों का सक्रिय सहयोग रहा है। उत्साही खिलाड़ियों और सशक्त मैच लाइनअप के साथ, “ओपन टेनिस टूर्नामेंट – विंटर एडिशन 2025” निश्चित रूप से एक भव्य खेल उत्सव सिद्ध होगा, जो फिटनेस,
टीम भावना एवं सामुदायिक एकता को बढ़ावा देगा।

यह भी पढ़िए: IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस में आया धांसू ऑलराउंडर! शार्दुल ठाकुर को 2 करोड़ में किया शामिल, वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

भेल की  कस्तूरबा अस्पताल प्रबंधन संभालेगा ‘शांति वाहन’ सेवा का जिम्मा

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल ने कर्मचारी सुविधाओं और प्रशासनिक सुगमता को ध्यान...

बीएचईएल को कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम से ₹2,800 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग दिग्गज भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  ने एक बार फिर बड़ी...