6.4 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराज्यUP: बलरामपुर में दिखा रफ्तार का कहर, बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से...

UP: बलरामपुर में दिखा रफ्तार का कहर, बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौके पर मौत

Published on

बलरामपुर,

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को जरवा पुलिस थाना क्षेत्र में एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गई लोग जख्मी हो गए. बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने बताया कि सोनहटी गांव का एक परिवार बोलेरो से जा रहा था, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और जीप एक पेड़ से टकरा गयी.

एसपी ने कहा कि मेराजुलनिशा (16) और गाड़ी चालक चंदन (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर और जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि अभी चार दिनों पहले ही एक अन्य सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी.

चार दिनों पहले भी हुआ था एक हादसा
दरअसल बहराइच-बलरामपुर नेशनल हाइवे पर एक मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई थी जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी. इस घटना को लेकर इलाके के सीओ बृज नंद राय ने बताया था कि दुर्घटना सोमवार रात रचोरा मोड़ के पास हुई.

सीओ ने कहा कि पीड़ित, विजय पाल (18), अंकित कुमार (22) और विष्णु पांडे एक मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, सभी मृतक चकवा गांव के निवासी थे. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...