11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयये तूफान से पहले की शांति है... इजरायल और ईरान के बीच...

ये तूफान से पहले की शांति है… इजरायल और ईरान के बीच क्या छिड़ने वाला है युद्ध? ईरानी राष्‍ट्रपति ने दी धमकी

Published on

तेल अवीव

ईरान ने इजरायल पर शनिवार-रविवार की रात सैकड़ों की संख्या में मिसाइलें और रॉकेट दागे हैं। ये पहला मौका है जब ईरान ने सीधे इजरायल की धरती को निशाना बनाया। इस हमले को दो दिन बीत चुके हैं लेकिन इजरायल ने कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की है। इजरायल ने भले जवाबी हमला नहीं किया है लेकिन एक्सपर्ट मान रहे हैं कि वह चुप नहीं बैठेगा। आने वाले समय में इजरायल की ओर से ईरान को बड़ा झटका दिया जा सकता है। वहीं ईरान के राष्ट्रपति ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि देश के खिलाफ किसी कार्रवाई का निश्चित रूप से कड़ा जवाब दिया जाएगा। ऐसे में इजरायल और ईरान के बीच इस समय बनी शांति को तूफान से पहले शांति कहा जा रहा है।

यरुशलम पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 13-14 अप्रैल को इजरायल पर हमले में ईरान के साथ उसके समर्थित हिज्बुल्ला और हूती भी सक्रिय रहे। इन हमलों के बाद क्षेत्र में दो दिनों तक क्षेत्र में शांति रही है। इजरायल गाजा में सीमित कार्रवाई कर रहा है और ये मोर्चा भी एक हद तक शांत दिख रहा है। आईडीएफ का गाजा में केवल एक डिवीजन रह गया है। लेबनान की धरती से हिज्बुल्ला ने भी इजरायल पर रॉकेट लॉन्च करने की अपनी रफ्तार को कम कर दिया है।

संघर्ष के एक नये युग में प्रवेश
गाजा की बात की जाए तो हमास ने युद्धविराम के नए समझौते को खारिज कर दिया है और हिज्बुल्ला भी सीमा से हटने के लिए तैयार नहीं है। सीरिया में भी ईरान की पकड़ कमजोर होती नहीं दिख रही है। इससे ऐसा माना जा रहा है कि ईरान मोर्चाबंदी बढ़ा सकता है। हमास, हिज्बुल्ला या ईरान के दूसरे प्रॉक्सी संगठन के व्यवहार को दबाव डालकर बदलना मुश्किल है। इन बिंदुओं का मतलब है कि क्षेत्र में 7 अक्टूबर को शुरू हुआ संघर्ष के एक नए चरण में पहुंच गया है।

ईरान की ओर से 13-14 अप्रैल के हमले एक तरह से संघर्ष के नए दौर की शुरुआत करने वाले थे। हमले की टाइमिंग काफी अहमियत रखती है। ये हमला प्रतीकात्मक तौर पर 7 अक्टूबर की छह महीने की सालगिरह के ठीक बाद आया। ऐसे में सवाल यह है कि क्या यह अगले तूफान से पहले की शांति है या इस घटनाक्रम के बाद तनाव कम हो सकता है। जब चीजें बहुत शांत होती हैं तो इसे एक संभावित बड़े संघर्ष के हाई अलर्ट की तरह भी देखा जाना चाहिए।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...