11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकंगाली के बावजूद परमाणु हथियारों को अपग्रेड कर रहा पाकिस्तान, वजह है...

कंगाली के बावजूद परमाणु हथियारों को अपग्रेड कर रहा पाकिस्तान, वजह है भारत: अमेरिकी खुफिया अधिकारी

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के एक शीर्ष खुफिया अधिकारी ने संसद को बताया कि आर्थिक उथल-पुथल के बावजूद पाकिस्तान ने पिछले साल अपने परमाणु आधुनिकीकरण के प्रयासों को जारी रखा और भारत के साथ उसके विवादास्पद संबंध उसकी रक्षा नीति को आगे बढ़ा रहे हैं। सोमवार को चीन के संबंध में हुई बैठक के दौरान रक्षा खुफिया एजेंसी के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जेफरी क्रूस ने यह टिप्पणियां कीं। क्रूस ने सांसदों को बताया कि पाकिस्तान ने कश्मीर को लेकर भारत के साथ अपने विवाद सुलझाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और विभिन्न देशों से समर्थन मांगा है।

भारत के साथ विवाद के कारण हथियार बना रहा पाक!
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच नियंत्रण रेखा पर फरवरी 2021 से एक असहज युद्धविराम कायम है। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने आर्थिक उथल-पुथल के बावजूद अपने परमाणु आधुनिकीकरण प्रयासों को जारी रखा है। पिछले साल पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी हिंसा में भी वृद्धि हुई।” क्रूस ने शीर्ष अमेरिकी सांसदों को बताया कि भारत के साथ पाकिस्तान के विवादास्पद रिश्ते उसकी रक्षा नीति को प्रभावित कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि हालांकि, फरवरी 2021 में युद्धविराम के बाद से दोनों देशों के बीच सीमा पार हिंसा में कमी आई है।

भारत ने रूस पर कम की निर्भरता: क्रूस
जेफरी क्रूस ने अमेरिकी संसद में यह भी बताया कि साल 2023 में भारत ने चीन के साथ प्रतिस्पर्धा करने और रूस के उपकरणों पर अपनी निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से अपनी सेना को आधुनिक बनाने के लिए कदम उठाए। रक्षा खुफिया एजेंसी के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जेफरी क्रूस ने चीन का मुकाबला करने के लिए रक्षा खुफिया जानकारी के विषय पर संसद में चल रही बैठक के दौरान सदन सशस्त्र सेवा समिति और खुफिया उपसमिति के सदस्यों को बताया, ”पिछले वर्ष भारत ने जी-20 के आर्थिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर खुद को एक वैश्विक अगुआ के रूप में प्रदर्शित किया है और पूरे हिंद प्रशांत क्षेत्र में पीआरसी (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) की गतिविधि का मुकाबला करने की इच्छा जाहिर की है।”

भारत, चीन के खिलाफ मजबूत कर रहा सहयोग
उन्होंने कहा कि भारत ने प्रशिक्षण और रक्षा बिक्री के माध्यम से फिलीपीन जैसे क्षेत्रीय दक्षिण चीन सागर दावेदारों के साथ हिंद प्रशांत क्षेत्र में उन्नत साझेदारी की है और अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस व जापान के साथ अपने सहयोग को और मजबूत किया है। क्रूस ने कहा, ”वर्ष 2023 में भारत ने चीन से प्रतिस्पर्धा करने और रूसी उपकरणों पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए अपनी सेना को आधुनिक बनाने के लिए कदम उठाए। भारत ने स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत का समुद्री परीक्षण किया और प्रमुख रक्षा प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण पर कई पश्चिमी देशों के साथ बातचीत भी की है।”

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...