11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस्लामिक क्रांति की रक्षक... ईरान की यह सेना इजरायल की सबसे बड़ी...

इस्लामिक क्रांति की रक्षक… ईरान की यह सेना इजरायल की सबसे बड़ी दुश्मन, क्या है इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड, जानें

Published on

तेहरान

ईरान ने रविवार के शुरुआती घंटों में इजरायल पर सैकड़ों हवाई हमले किए। ड्रोन और मिसाइलें दागी गईं। वर्षों से ईरान अपने प्रॉक्सी के जरिए इजरायल से लड़ाई लड़ता रहा है। लेकिन यह पहली बार है जब उसने इजरायल पर सीधा हमला बोला है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि हमला विशिष्ट लक्ष्यों को निशाना बनाकर किया गया था। इस हमले के बाद से IRGC मध्य पूर्व में शुरू हुए तनाव के केंद्र में है। IRGC क्या है और इसका गठन कब हुआ। आइए समझें।

IRCG ईरान की पारंपरिक सेना से अलग ईरानी सशस्त्र बलों की एक बहु-सेवा प्राथमिक शाखा है। ईरान की सेना जहां देश के संप्रभुता की रक्षा करती है तो IRGC का उद्देश्य आंतरिक और बाहरी खतरों के खिलाफ ईरान के इस्लामी गणराज्य की रक्षा करना है। अमेरिकी थिंक टैंक, काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (CFR) के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में IRGC ने ईरान की विदेश नीति को दिशा देने में एक बड़ी भूमिका हासिल की है और यह देश की अर्थव्यवस्था के एक विशाल हिस्से पर कंट्रोल करता है। 2019 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ने IRGC को एक आतंकी संगठन घोषित किया था।

कया है IRGC का इतिहास
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की स्थापना ईरान की 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद रूहुल्लाह खुमैनी के आदेश पर की गई थी। ईरान की शिया मुस्लिम शासक प्रणाली की रक्षा करने के लिए इसे बनाया गया था। IRGC की ताकत की बात करें तो यह मध्य पूर्व में सबसे शक्तिशाली अर्धसैनिक संगठनों में से एक माना जाता है। अफगानिस्तान, इराक, लेबनान, फिलिस्तीनी क्षेत्रों, सीरिया और यमन में यह सहायता भी देता रहा है। कई रिपोर्टों के मुताबिक आज IRGC के पास सेना, नौसेना और एयरफोर्स के कुल 125,000-190,000 कर्मी हैं। यह ईरान की सेना से अलग है।

कितनी है ताकत
ईरान के सबसे कट्टर दुश्मन इजरायल की बात करें तो उसकी सेना में लगभग 170,000 एक्टिव कर्मी और 465,000 रिजर्विस्ट हैं। IRGC में बासिज मिलिशिया भी शामिल है, जो स्वयंसेवी अर्धसैनिक बल है। इस मिलिशिया का इस्तेमाल अक्सर सरकार विरोधी प्रदर्शनों को दबाने के लिए होता है। लेबनान के हिज्बुल्ला और फिलिस्तीनी क्षेत्र में हमास जैसे सशस्त्र बलों के साथ IRGC के संबंध हैं। इसने ईरान को प्रभाव और अपनी ताकत दिखाने में मदद की है। IRGC की एक गुप्त शाखा भी है, जिसे कुद्स फोर्स कहा जाता है। 1 अप्रैल को कथित इजरायली एयर स्ट्राइक में मारा गया मोहम्मद रजा जाहेदी कुद्र फोर्स का वरिष्ठ कमांडर था।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...