11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुबई के बाद अब कराची में होगा जलप्रलय! यूएई में व‍िनाशकारी बाढ़...

दुबई के बाद अब कराची में होगा जलप्रलय! यूएई में व‍िनाशकारी बाढ़ लाने के बाद पाकिस्तान पहुंचे काले बादल, खौफ

Published on

कराची:

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में बारिश के बाद आई भयंकर बाढ़ के बाद पाकिस्तान के कराची में भी लोग डरे हुए हैं। पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली कराची का हाल भी दुबई जैसा होने की आशंका जताई गई है। यूएई में बिन मौसम हुई भारी बारिश का असर पाकिस्तान तक दिखाई दिया है। कराची समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। पाकिस्तान के मौसम विज्ञान विभाग ने देश में 16 अप्रैल की रात से लेकर 19 अप्रैल तक भारी बारिश और तूफान का अनुमान लगाया है। ऐसे में डर है कि कराची में भी दुबई की तरह ही जलप्रलय जैसी स्थिति हो सकती है।

क्या हुआ था दुबई में?
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और उसके आसपास के रेगिस्तानी क्षेत्र में सोमवार की देर रात से जोरदार बारिश शुरू हुई है और मंगलवार तक होती रही। बारिश इतनी तेज थी कि इन कुछ घंटों के दौरान ही बादलों ने डेढ़ साल के औसत बराबर पानी धरती पर गिरा दिया। अचानक हुई इस जोरदार बारिश के चलते यूएई का सबसे स्मार्ट और दुनिया के ग्लोबल शहरों में शुमार दुबई में हर तरफ पानी नजर आने लगा। दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी पूरा पानी लग गया जिसके चलते इसे कुछ समय के लिए बंद करना पड़ गया। मेट्रो स्टेशन से लेकर शॉपिंग माल तक पानी घुस गया और सड़कों पर पानी के चलते गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं।

पाकिस्तान में भी पहुंची बारिश
एक्सपर्ट के मुताबिक, खाड़ी देशों में भारी बारिश के बाद वही मौसम प्रणाली अब बलोचिस्तान के रास्ते प्रवेश कर चुकी है, जिसने मकरान इलाके में बारिश कराई है। मौसम विज्ञानियों ने अनुमान लगाया है कि मौसम प्रणाली का प्रभाव बुधवार शाम के बाद कराची और ग्रामीण सिंध में उभरेगा। हालांकि, इसके संयुक्त अरब अमीरात जितना मजबूत होने की संभावना नहीं है।

पाकिस्तान में इन इलाकों में होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कराची में 15 से 40 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद सिंध की तटीय पट्टी में बुधवार दोपहर से गुरुवार शाम तक गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। इसमें अगले 24 घंटे के भीतर सिंध के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। पाकिस्तान मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी लहर 18 अप्रैल को ऊपरी हिस्सों तक बढ़ेगी। सिंध के कराची, हैदराबाद, सुक्कुर, जैकोबाबाद, काशमोर, लरकाना आदि जगहों पर 17 अप्रैल की रात से 19 अप्रैल की सुबह तक भारी बारिश होने की उम्मीद है।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...