9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयफिलीपीन्‍स को मिला चीन का काल, भारत ने सौंप दी ब्रह्मोस क्रूज...

फिलीपीन्‍स को मिला चीन का काल, भारत ने सौंप दी ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल, ड्रैगन की दादागिरी पर लगेगी लगाम

Published on

मनीला:

भारत ने फिलीपीन्‍स को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की पहली खेप सौंप दी है। भारत से सी-17 ग्‍लोबमास्‍टर ट्रांसपोर्ट प्‍लेन की मदद से इन मिसाइलों को फिलीपीन्‍स के हवाई अड्डे तक पहुंचाया गया है। यह पूरा सौदा 37 करोड़ 50 लाख डॉलर का है। भारत ने दोस्‍त फिलीपीन्‍स को यह ब्रह्मोस मिसाइल ऐसे समय पर दी है जब चीन के साथ उसका तनाव अपने चरम पर है। फिलीपीन्‍स की नौसेना अमेरिका के साथ सबसे महंगा युद्धाभ्‍यास कर रही है। दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती दादागिरी पर लगाम लगाने के लिए फिलीपीन्‍स ने यह मिसाइल भारत से खरीदी है। ब्रह्मोस को भारत का ब्रह्मास्‍त्र कहा जाता है जिसे रूस के सहयोग से बनाया गया है।

ब्रह्मोस को दुनिया की सबसे तेज हमला करने वाली क्रूज मिसाइल का तमगा हासिल है। इस मिसाइल को भारत के नागपुर से सी-17 विमान पर लादकर अब फिलीपीन्‍स पहुंचाया गया है। इस मिसाइल के साथ तीन और विमान भी थे जिसमें अतिरिक्‍त सामान भी लदा हुआ था। माना जा रहा है कि ब्रह्मोस के शामिल होने पर फिलीपीन्‍स की चीन के खिलाफ मारक क्षमता में कई गुना का इजाफा होगा। भारत और फिलीपीन्‍स के बीच जनवरी 2022 में इस मिसाइल को लेकर समझौता हुआ था। इस डील को भारत के रक्षा निर्यात की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

चीन और फिलीपीन्‍स के बीच बढ़ रहा तनाव
ब्रह्मोस मिसाइल भारत के डीआरडीओ और रूस के एनपीओ ने मिलकर बनाया है। आज के समय में इस मिसाइल का 85 फीसदी हिस्‍सा भारत में ही बनाया जा रहा है। यह भारत के आत्‍मनिर्भरता और स्‍वदेशी रक्षा उत्‍पादन को दर्शाता है। इसके साथ ही भारत ने दुनिया के हथियार बाजार में एक बड़ी छाप छोड़ दी है। वह भी तब जब चीन के साथ भारत का तनाव चल रहा है। भारत और फिलीपीन्‍स दोनों को ही चीन आंखें दिखा रहा है। हाल ही में चीन ने फिलीपीन्‍स को एक द्वीप पर जाने से रोक दिया है। इस द्वीप के स्‍वामित्‍व को लेकर दोनों का तनाव है।

भारत ने किया ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण
यही नहीं हाल ही में अमेरिका ने भी फिलीपीन्‍स में अपना एयर डिफेंस सिस्‍टम तैनात किया है जो काफी शक्तिशाली है। अमेरिका ने फिलीपीन्‍स के कई द्वीपों पर अपना सैन्‍य अड्डा बनाना शुरू किया है ताकि ताइवान को लेकर युद्ध की सूरत में जोरदार जवाबी हमला किया जा सके। वहीं चीन की सेना लगातार फिलीपीन्‍स को डराने में जुटी हुई है। यही वजह है कि फिलीपीन्‍स की सरकार ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदी है जो चीन के युद्धपोतों को डूबोने की ताकत रखती है। भारत की नौसेना भी ब्रह्मोस मिसाइल का व‍िशाल जखीरा बना रही है।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...