9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइंडोनेशिया में फिर फटा शक्तिशाली ज्वालामुखी, लोग घर-बार छोड़कर भागे, हवाई अड्डा...

इंडोनेशिया में फिर फटा शक्तिशाली ज्वालामुखी, लोग घर-बार छोड़कर भागे, हवाई अड्डा भी बंद

Published on

मानदो

इंडोनेशिया में एक ज्वालामुखी फटने के बाद प्रशासन ने गुरुवार को एक हवाई अड्डा बंद कर दिया और उस ज्वालामुखी के आसपास रहने वाले लोग फैलते राख, गिरते चट्टानों, गर्म बादल और सुनामी की आशंका के मद्देनजर अपने घर-बार छोड़कर चले गये। सुलावेशी द्वीप के उत्तरी हिस्से में स्थित ‘माउंट रूआंग’ में बुधवार को ज्वालामुखी से कम से कम पांच बार भारी मात्रा में लावा बाहर निकला। उसके बाद ‘सेंटर फोर वोलकैनोलोजी एंड जियोलॉजिकल डिजास्टर मिटिगेशन’ ने उच्चतम स्तर का अलर्ट जारी किया और आगे भी लावा निकलने के संकेत दिये।

ज्वालामुखी से लगातार निकल रहा धुआं
ज्वालामुखी उद्गम केंद्र से गुरुवार को भी लगाातार धुंआ निकलता रहा, जो 500 मीटर से अधिक ऊंचाई तक पहुंचा। लोगों को इस पर्वतीय स्थल से कम से कम छह किलोमीटर दूर रहने का आदेश दिया गया है। प्रभावित क्षेत्र में 11,000 लोग रहते हैं और उन्हें वहां से चले जाने को कहा गया है। कम से कम 800 लोग चले गये हैं। मानदो में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, क्योंकि ज्वालामुखी उद्गम केंद्र से हवा में राख फैल रही है।

स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को निकाला
स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि इंडोनेशिया के सबसे बाहरी क्षेत्र में एक सुदूर ज्वालामुखी 19 अप्रैल को फिर से फट गया, जिसके बाद इस सप्ताह कई बार ज्वालामुखी से धुआं और लावा निकला और हजारों लोगों को वहां से निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। देश की ज्वालामुखी विज्ञान एजेंसी ने बाद में पुष्टि की कि विस्फोट से शिखर से 400 मीटर (1,312 फीट) ऊपर धुएं का गुबार निकला। इसमें कहा गया, “उत्तरी सुलावेसी के माउंट रुआंग में स्थानीय समयानुसार 1706 बजे, 0906 जीएमटी पर विस्फोट हुआ था।राख स्तंभ भूरे रंग का देखा गया… और दक्षिण की ओर झुका हुआ था।”

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...