9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपहले 1992, फिर 2023... अमेरिका में दो बार अवैध एंट्री करने वाले...

पहले 1992, फिर 2023… अमेरिका में दो बार अवैध एंट्री करने वाले भारतीय नागरिक की मौत

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका में दो बार अवैध एंट्री करने वाले भारतीय नागरिक जसपाल सिंह की मौत हो गई है. वो 57 साल के थे. उन्हें 2023 में अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल होने के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया था. उन्हें वापस भारत डिपोर्ट किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही अटलांटा के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

अमेरिका के इमिग्रेशन एंड कस्टम एन्फोर्समेंट (ICE) का कहना है कि जसपाल सिंह की मौत के बारे में न्यूयॉर्क स्थित भारतीय कॉन्सुलेट को बता दिया गया है. उनके परिजनों को भी इसके बारे में जानकारी दे दी गई है.अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि जसपाल सिंह की मौत 15 अप्रैल को अटलांटा के एक अस्पताल में हो गई थी. उनकी मौत की असली वजह अभी पता नहीं चली है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जसपाल सिंह पहली बार 25 अक्टूबर 1992 को अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल हुए थे. 21 जनवरी 1998 को कोर्ट ने उन्हें अमेरिका से बाहर जाने का आदेश दिया था. इसके बाद जसपाल सिंह अपनी मर्जी से भारत लौट आए थे.

2023 में फिर अवैध एंट्री की
29 जून 2023 को जसपाल सिंह को अमेरिकी कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल होने पर गिरफ्तार कर लिया था. वो अमेरिकी-मेक्सिको बॉर्डर के जरिए अमेरिका में घुस रहे थे. गिरफ्तारी के बाद सिंह को अटलांटा में एन्फोर्समेंट एंड रिमूवल ऑपरेशन (ERO) को सौंप दिया गया था. यहां उन्हें हिरासत में रखा गया था.

हजारों भारतीय करते हैं अवैध एंट्री
अमेरिका में हर साल हजारों भारतीय अवैध एंट्री करते हैं. कोविड के बाद बॉर्डर दोबारा खुलने के बाद अमेरिका में बगैर वैध दस्तावेज के आने वाले भारतीयों की संख्या कई गुना बढ़ गई है. अमेरिका में अवैध एंट्री कनाडा बॉर्डर और मेक्सिको बॉर्डर के जरिए होती है.

अमेरिकी सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच 96 हजार 917 भारतीयों को बगैर दस्तावेज के अमेरिका में एंट्री करते हुए पकड़ा गया था. इनमें से कुछ को हिरासत में लिया गया था तो किसी को वापस भेज दिया गया था.इससे पहले अक्टूबर 2021 से सितंबर 2022 के बीच 63,927 भारतीयों को अवैध एंट्री करते हुए पकड़ा गया था. जबकि, 2020-21 में 30 हजार 662 भारतीय अवैध एंट्री करते हुए पकड़े गए थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...