12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालआधुनिक विकास की दौड़ में पहली पंक्ति में खड़ा होगा भोपाल :...

आधुनिक विकास की दौड़ में पहली पंक्ति में खड़ा होगा भोपाल : आलोक शर्मा

Published on

भोपाल

भाजपा भोपाल लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी आलोक शर्मा ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करने के बाद शुक्रवार से जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया। इसकी शुरुआत उन्होंने उत्तर विधानसभा के नारियल खेड़ा क्षेत्र के वार्ड 12 में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। शाम 5 बजे आलोक शर्मा शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे थे, जहां बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प वर्षा कर और आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया। आलोक शर्मा ने जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड क्रमांक 12 नारियल खेड़ा चौराहा, एलआईजी पुलिया होते हुए वार्ड 13 के गौतम नगर, मोती क्वार्टर, हरिजन बस्ती, राम मंदिर क्षेत्र में लोगों से मुलाकात करते हुए वार्ड 15 के हनुमान चौक, कपड़ा मार्केट, गणेश चौक, संस्कृत पाठशाला क्षेत्र के बाद वार्ड 11 एवं 14 की विभिन्न कालोनियों में होते हुए रेजीमेंट क्षेत्र और शाहजहानाबाद क्षेत्र में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या पर में लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर उमड़ आए।

इस दौरान लोगों ने जगह जगह आलोक शर्मा का पुष्प वर्षाकर, फूल माला पहनकर, तिलक लगाकर एवं के जगह महिलाओं ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया गया। खास बात है कि जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति अपने घरों से निकलकर अभियान में साथ चल रही थी। उन्होंने अबकी बार 400 पार और मोदी जी को राम-राम जैसे नारे भी लगाए। इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए आलोक शर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि भोपाल में 7 मई को मतदान है। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाना है। साथ ही सांसद के रूप मुझे आपके वोट का आशीर्वाद मिलेगा। मैं, सांसद बनूंगा तो आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपकी हर समस्या को अपनी समस्या समझकर हल करने का प्रयास करूंगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित करूंगा। आधुनिक विकास की दौड़ में भोपाल पहली पंक्ति में खड़ा होगा।

 

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...