9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमास चीफ इस्माइल हानिया और तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की लंबी बैठक,...

हमास चीफ इस्माइल हानिया और तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की लंबी बैठक, क्या गाजा में कुछ नया होने का जा रहा?

Published on

इस्तांबुल

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने हमास चीफ इस्माइल हानिया से मुलाकात की है। दोनों के बीच शनिवार को इस्तांबुल में ये बैठक हुई। तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि एर्दोगन ने इस्माइल हानिया के साथ लंबी बातचीत के बाद गाजा में इजरायल के खिलाफ युद्ध के लिए फिलिस्तीनियों से एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। एर्दोगन ने इस दौरान गाजा में इजरायल की कार्रवाई को मानवता के लिए धब्बा कहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बच्चों और महिलाओं को मारा जा रहा है, वो एक अपराध है और उसे कोई भी जायज नहीं ठहरा सकता।

तुर्की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ढाई घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में एर्दोगन ने हमास को एक मुक्ति समूह और इजरायल को नाजियों से भी बदतर करार दिया। उन्होंने कहा कि बोस्फोरस जलडमरूमध्य के तट पर डोलमाबाहस पैलेस में वार्ता के बाद फिलिस्तीनी एकता महत्वपूर्ण थी। फिलीस्तीन के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। एकजुट होकर ही वह इजरायल को हरा सकते हैं। एर्दोगन ने कहा कि इजरायल के खिलाफ सबसे मजबूत प्रतिक्रिया और जीत का रास्ता एकता से ही निकलेगा।

हमास को अमेरिका मानता है आतंकी संगठन
हमास को अमेरिका, यूरोपीय संघ और इजरायल एक आतंकवादी संगठन मानते हैं लेकिन तुर्की ने हमास को फिलिस्तीनियों की आजादी के लिए संघर्ष करने वाला संगठन कहा है। एर्दोगन ने ईरान और इजरायल के बीच हाल में बढ़े तनाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की आड़ में इजरायल को कोई शिगूफा छोड़ने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। ये जरूरी है कि गाजा पर ध्यान केंद्रित रहे और ये युद्ध रुके।

बीते साल अक्टूबर में हमास और इजरायल के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से ही तुर्की के राष्ट्रपति इस मुद्दे पर मुखर हैं। उन्होंने बार-बार इजरायल के गाजा पट्टी में हमले की निंदा की है और फिलीस्तीन के लोगों का समर्थन किया है। बीते साल एर्दोगन ने इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तुलना एडॉल्फ हिटलर से करते हुए इजरायल को टेरेरिस्ट स्टेट कहा था। हमास का भी तुर्की ने खुलकर समर्थन किया है। 2011 से ही हमास का तुर्की में एक कार्यालय है। एर्दोगन और हमास चीफ हनिया के बीच भी अच्छे संबंध माने जाते हैं। तुर्की गाजा के मुख्य मानवीय सहायता भागीदारों में से भी एक है। तुर्की युद्ध का सामना कर रहे गाजा में 45,000 टन आपूर्ति और दवा भेज रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...