9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरानी राष्‍ट्रपत‍ि 7 साल बाद पड़ोसी पाकिस्‍तान पहुंचे, अमेरिका आगबबूला, कंगाल देश...

ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि 7 साल बाद पड़ोसी पाकिस्‍तान पहुंचे, अमेरिका आगबबूला, कंगाल देश को भारी पड़ेगा राईसी का स्‍वागत

Published on

इस्‍लामाबाद

ईरान के राष्‍ट्रपत‍ि डॉक्‍टर इब्राह‍िम इब्राहिम राईसी सोमवार को पड़ोसी पाक‍िस्‍तान के ऐत‍िहासिक दौरे पर पहुंच गए। यह किसी ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि का 7 साल बाद पहला पाकिस्‍तान दौरा है। ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि का इस्‍लामाबाद एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट वेलकम किया गया। इस दौरान पाकिस्‍तान के कई मंत्री राष्‍ट्रपत‍ि राईसी का स्‍वागत करने के लिए पहुंचे थे। ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि राईसी का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब इजरायल और अमेरिका के साथ उनके देश के युद्ध जैसे हालात हैं। पहले कहा जा रहा था कि इजरायल के साथ मिसाइल युद्ध के बाद ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि यह दौरा रद कर सकते हैं लेकिन राइसी अब पाकिस्‍तान पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि ने अमेरिका और इजरायल को संदेश देने के लिए यह दौरा शुरू किया है। इस बीच पाकिस्‍तान के ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि का स्‍वागत करने पर अमेरिका भड़क उठा है।

पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि अगले 3 दिन पाकिस्‍तान में रहेंगे और गैस पाइपलाइन से लेकर पूरे क्षेत्र के हालात पर पाकिस्‍तान के साथ बातचीत करेंगे। इससे पहले पाकिस्‍तान और ईरान दोनों ने एक-दूसरे पर मिसाइलों से हमला किया था जिससे दोनों देशों के बीच रिश्‍तों में तनाव आ गया था। व‍िश्‍लेषकों का कहना है कि इस यात्रा के जरिए ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि तनाव को खत्‍म करने की कोशिश करेंगे। ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि के साथ कई मंत्री और आला अधिकारी तथा बिजनसमैन भी पाकिस्‍तान पहुंचे हैं। ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपत‍ि आस‍िफ अली जरदारी, पीएम शहबाज शरीफ समेत शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे।

पाकिस्‍तान पर लाल हुआ अमेरिका
इजरायल के साथ तनाव के बीच ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि का स्‍वागत करने पर अमेरिका पाकिस्‍तान पर भड़क गया है। अमेरिका ने हाल ही में ईरान के खिलाफ कई तरह के नए प्रतिबंध लगाए हैं ताकि उसे अलग-थलग किया जा सके। वहीं पाकिस्‍तान ने राईसी का स्‍वागत करके अमेरिका के इरादों पर पानी फेर दिया है। इससे अमेरिका भड़का हुआ है। पाकिस्‍तान ने अमेरिका से कहा है कि ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि की यह यात्रा इजरायल के साथ मिसाइल युद्ध से पहले ही तय हो गई थी। इस यात्रा से ठीक पहले अमेरिका ने पाकिस्‍तान को कड़ा संदेश देते हुए चीन समेत 4 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया था जिन पर पाकिस्‍तानी मिसाइल कार्यक्रम में मदद करने का आरोप था।

पाकिस्‍तानी व‍िश्‍लेषकों का कहना है कि अमेरिका ने ईरानी राष्‍ट्रपति का स्‍वागत करने के लिए पाकिस्‍तानी मिसाइल कार्यक्रम को निशाना बनाया है। यह एक तरह से शहबाज शरीफ सरकार को अमेरिका का खुला संदेश है। हाल के दिनों में पाकिस्‍तान ने इरादा जाहिर किया था कि वह ईरान के साथ मिलकर अरबों डॉलर की गैस पाइपलाइन पर काम करने जा रहा है। इसके बाद अमेरिका ने पाकिस्‍तान सरकार को सख्‍त चेतावनी जारी की थी और कहा था कि अगर इस्‍लामाबाद की सरकार ऐसा करती है तो उसे कड़े प्रतिबंधों को झेलना होगा। इसके बाद भी पाकिस्‍तान गैस पाइपलाइन को बना रहा है। इससे पहले सऊदी अरब के दबाव की वजह से पाकिस्‍तान ईरान से दोस्‍ती से बचता था लेकिन अब खुद प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान तेहरान के साथ अच्‍छे रिश्‍ते बना रहे हैं जिससे पाकिस्‍तान को मौका मिल गया है। इससे पहले चीन ने सऊदी अरब और ईरान के बीच दोस्‍ती कराई थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...