16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपाल'एकतरफा जीत के उम्मीद में नहीं रहें कार्यकर्ता', शिवराज सिंह चौहान के...

‘एकतरफा जीत के उम्मीद में नहीं रहें कार्यकर्ता’, शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने कहा- कांग्रेस का वोटबैंक है

Published on

सीहोर:

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा से प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान के लिए उनके बेटे ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। कार्तिकेय सिंह चौहान ने सोमवार को सीहोर जिले में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया। शिवराज सिंह चौहान के लिए प्रचार करने पहुंचे कार्तिकेय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता एकतरफा जीत की उम्मीद में नहीं बैठे रहे। कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि अभी भी देश और प्रदेश में कांग्रेस का वोट बैंक है।

कार्तिकेय चौहान ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता यह गलती नहीं करे की एकतरफा चुनाव है। कांग्रेस की रीड की हड्डी अब भी कायम है। उनका अपना वोट बैंक है। उनका वोट कहीं नहीं जा रहे। अपने लिए आत्मविश्वास का वातावरण हानिकारक है और होगा। कार्तिकेय चौहान के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वोटिंग प्रतिशत पर जताई चिंता
शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने पहले फेज की वोटिंग प्रतिशत को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अभी एमपी की जिन 6 सीटों पर वोटिंग हुई है उसमें वोटिंग प्रतिशत देख लीजिए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में अगर कोई किसी को समय दे सकता है तो वह है समय। इसलिए कार्यकर्ता इसलिए घर नहीं बैठे की हम चुनाव जीत रहे हैं।

सुषमा स्वराज को भी किया याद
सुषमा स्वराज के चुनाव का जिक्र करते हुए कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि जब लोकसभा चुनाव में सुषमा जी विदिशा से लड़ी थी तब कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया था उसके बाद भी वोटिंग प्रतिशत करीब 75 फीसदी था। कार्तिकेय ने कहा कि इस चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को एक्टिव रहकर काम करना है।

शिवराज सिंह चौहान लड़ रहे हैं चुनाव
विदिशा लोकसभा सीट से बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है। शिवराज सिंह चौहान लंबे समय के बाद लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। विदिशा से शिवराज सिंह चौहान पांच बार सांसद रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि शिवराज सिंह चौहान को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा जा सकता है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...