13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलटी20 विश्व कप से कटेगा शुभमन और यशस्वी का पत्ता? पूर्व कप्तान...

टी20 विश्व कप से कटेगा शुभमन और यशस्वी का पत्ता? पूर्व कप्तान ने बताई होनी चाहिए टीम

Published on

नई दिल्ली

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि विराट कोहली टी20 क्रिकेट में सिर्फ 40 गेंद में शतक जड़ सकते हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप में उन्हें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करना चाहिए। कोहली ने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 67 गेंदों में 100 रन बनाए, लेकिन उन्हें अपने स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा था।

गांगुली ने कहा, ‘विराट कोहली में 40 गेंदों में 100 रन बनाने की भी क्षमता है। जैसा कि मैंने शुरुआत में कहा था कि भारत के पास जैसी क्षमता है उसके मुताबिक उन्हें बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरते ही बड़े शॉट लगाने की जरूरत है। फिर देखना चाहिए कि पांच -छह ओवर के बाद क्या होगा।’ गांगुली चाहते कि चयन समिति, कोच राहुल द्रविड़ और रोहित टी20 विश्व कप के लिए टीम के सर्वोत्तम हित में निर्णय लें। वह हालांकि आदर्श रूप से कोहली-रोहित को पारी का आगाज करते देखना चाहते है।

क्या कटेगा शुभमन और यशस्वी का पत्ता?
भारत के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘अगर आप मुझसे पूछें और यह सिर्फ मेरी निजी राय है और मैं यह नहीं कह रहा हूं कि चयनकर्ताओं को ऐसा करना चाहिए, क्योंकि टीम संयोजन को लेकर आखिरी फैसला उनका ही होता है।’ इंग्लैंड के खिलाफ शानदार घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद क्या यशस्वी जयसवाल के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टी20 विश्व कप में चयन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,’मुझे नहीं लगता कि यशस्वी और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों का दावा कमजोर हुआ है। वह एक विशेष खिलाड़ी हैं।’

गांगुली ने कहा कि टी20 विश्व कप का चयन आईपीएल के सिर्फ एक चरण पर आधारित नहीं होना चाहिए। उन्होंने ने कहा, ‘आपको हर प्रदर्शन को देखना होगा। एक अच्छी टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलन होता है । भारत के पास कमाल के अनुभवी खिलाड़ी हैं और वे समय के साथ बेहतर हुए है।’

शिवम दुबे पर होगी चयनकर्ताओं की नजर
सौरव गांगुली ने कहा, ‘इस दृष्टिकोण से टीम में युवाओं का मिश्रण होना चाहिए। मुझे यकीन है कि चयनकर्ता इतने परिपक्व हैं कि सिर्फ एक आईपीएल प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन नहीं करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘शिवम दुबे ने पिछले साल भी अच्छा प्रदर्शन किया था और इस बार भी बेहतरीन खेल दिखा रहे है। वे कुछ समय से लगातार प्रदर्शन कर रहे है। ऋषभ पंत , दुबे और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी लगातार अच्छा कर रहे है।’

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...