9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस के दरवाजे पर परमाणु बम तैनात करेगा नाटो! यूक्रेन के पड़ोसी...

रूस के दरवाजे पर परमाणु बम तैनात करेगा नाटो! यूक्रेन के पड़ोसी पोलैंड ने दिया प्रस्‍ताव, टेंशन में पुतिन

Published on

वॉर्सा:

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के पड़ोस में परमाणु बम तैनात किया जा सकता है। नाटो सदस्‍य देश पोलैंड ने ऐलान किया है कि वह अपने देश में परमाणु बम तैनात करने के लिए तैयार है। अगर पोलैंड में परमाणु बम तैनात किए जाते हैं तो इससे नाटो और रूस के बीच तनाव परमाणु स्‍तर तक पहुंच सकता है। पोलैंड के राष्‍ट्रपत‍ि अंद्रेज डूडा ने कहा कि अगर नाटो देश कहते हैं तो पोलैंड परमाणु हथियारों को तैनात करेगा। रूस के साथ चल रहे तनाव के बीच नाटो देश चाहते हैं कि किसी देश में परमाणु हथियार तैनात किए जाएं और पुतिन के कदम से पैदा खतरों का मुकाबला किया जा सके।

पोलैंड ने यह बयान ऐसे समय पर किया है जब पुतिन ने बेलारूस और कालिनग्राड में अपनी सेना को बड़े पैमाने पर मजबूत किया है। रूस ने बेलारूस में परमाणु बम भी तैनात किया है। डूडा ने कहा, ‘रूस कालिनग्राड का बहुत तेजी से सैन्‍यीकरण कर रहा है। हाल ही में रूस ने अपने परमाणु बम को बेलारूस में भी तैनात कर दिया है। अगर हमारे सहयोगी नाटो के पूर्वी मोर्चे को मजबूत करने के लिए परमाणु हथियार साझा करने की नीति के तहत यह फैसला करते हैं कि पोलैंड की जमीन पर परमाणु बम तैनात किया जाए तो हम ऐसा करने के लिए तैयार हैं।’

रूस ने पोलैंड को दी चेतावनी
डूडा ने कहा, ‘मैंने इस बारे में कई बार कहा है। मुझे यह स्‍वीकार करना होगा कि जब भी इसके बारे में पूछा जाता है, मैंने अपनी तैयारी का ऐलान कर दिया।’ यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड को रणनीतिक रूप से बहुत अहम स्‍थान हासिल है। पोलैंड की सीमा बेलारूस से मिलती है और रूस का रणनीतिक सैन्‍य अड्डा कालिनग्राड भी पोलैंड से सटा हुआ है। यूक्रेन को हमेशा से आश्‍वासन दिया गया है कि अगर पोलैंड की जरूरत पड़ेगी तो वह हर समय मदद को तैयार है। डूडा ने खुलासा किया कि कुछ समय अमेरिका और पोलैंड के बीच परमाणु बम को लेकर बातचीत जारी है।

पोलैंड के नेता ने कहा कि अगर जरूरत होगी तो परमाणु हथियारों को लेकर वह अमेरिका के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि रूस को यूरोप में और ज्‍यादा अव्‍यवस्‍था फैलाने से रोका जा सके। वहीं रूस ने चेतावनी दी है कि अगर पोलैंड में परमाणु बम तैनात किया जाता है तो वे अपनी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। पुतिन पोलैंड को धमकी दे रहे हैं लेकिन उन्‍होंने अपने सहयोगी बेलारूस को परमाणु बम दिया है। पुतिन और बेलारूस के तानाशाह लुकाशेंको दोनों अच्‍छे दोस्‍त हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...