9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयफोटो के चक्कर में धधकते ज्वालामुखी में गिरी महिला, 250 फीट पर...

फोटो के चक्कर में धधकते ज्वालामुखी में गिरी महिला, 250 फीट पर कर रही थी एडवेंचर

Published on

नई दिल्ली,

आजकल लोग जब घूमने जाते हैं, तो उनका ध्यान उस जगह पर कम लेकिन तस्वीर क्लिक करवाने पर ज्यादा रहता है. कई बार ऐसा करना लोगों के लिए भारी भी पड़ जाता है. कुछ ऐसा ही इस महिला के साथ हुआ. वो अपने पति से तस्वीर क्लिक करवा रही थी. कि तभी 250 फीट की ऊंचाई से धधकते ज्वालामुखी में गिर गई. मामला इंडोनेशिया का है. वहीं ये महिला चीन से घूमने आई पर्यटक थी. उसकी पहचान 31 साल की हुआंग लिहोंग के तौर पर हुई है. वो पूर्वी जावा के बनयुवांगी में इजेन क्रेटर में गिर गई. घटना 20 अप्रैल की है.

ऐसा माना जा रहा है कि गड्ढे में गायब होने से पहले, वो चट्टान पर अपने कपड़े पकड़ते हुए लड़खड़ा गिर गई. मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय मीडिया का कहना है कि हुआंग और उसका पति झांग योंग एक स्थानीय गाइड के साथ ढलान पर चढ़े थे, ताकि वो ज्वालामुखी के किनारे खड़े होकर सूर्योदय देख सकें. तभी हुआंग को कुछ तस्वीरें क्लिक करवानी थीं. वह अचानक लड़खड़ाने लगी और किनारे पर खड़े होने के बाद पीछे की ओर गिर पड़ी. उसके गिरने के बाद जारी की गई एक तस्वीर में उसे एक पैर ऊपर उठाए हुए ज्वालामुखी के किनारे पोज देते देखा जा सकता है.

हुआंग के पीछे भाप और सल्फर गैस उठती दिख रही है. स्थानीय मीडिया ने कहा कि वो ज्वालामुखी के मुहाने में 75 मीटर (250 फीट) नीचे गिर गई और उसके शव को निकालने में बचावकर्मियों को दो घंटे से अधिक का समय लगा.

बानुवांगी क्षेत्र के संरक्षण विभाग के प्रमुख द्वी पुत्रो सुगियार्तो ने स्थानीय मीडिया से कहा कि हुआंग की मौत एक हादसा थी. और ये पर्यटकों को याद दिलाती है कि माउंट इजेन पर चढ़ते वक्त अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत रहें. वहीं हुआंग के शव को चीन वापस ले जाने से पहले बाली ले जाया जाएगा. माउंट इजेन पूर्वी जावा में बानुवांगी और बोंडोवोसो के बीच की सीमा पर ज्वालामुखियों के समूह का हिस्सा है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...