16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालइंदौर में धरे गए लारेंस बिश्नोई गैंग के तीन बदमाश, क्राइम ब्रांच...

इंदौर में धरे गए लारेंस बिश्नोई गैंग के तीन बदमाश, क्राइम ब्रांच ने बरामद किए हथियार

Published on

इंदौर ,

मध्य प्रदेश के इंदौर से क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है. पंजाब में गैंगवार के चलते ये गैंगस्टर्स हथियार लेने इंदौर पहुंचे थे. मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने रासिम अरोड़ा, शिवम और पुनीत को हिरासत में लिया है.

सिकलीगर से हथियार खरीदने पहुंचे बदमाशों के पास से दो देशी कट्टे, दो पिस्टल सहित जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले और इनकी खरीद-फरोख्त में लिप्त अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है. इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच इंदौर टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में पंजाब के अमृतसर जिले के हत्या के प्रयास अपराध में फरार आरोपी होटल में फरारी काटने आए हैं.

मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम ने कार्रवाई करते हुए राशिम उर्फ रिशु, पुनीत, बबलू उर्फ शिवम को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 2 देशी पिस्टल, 2 देशी कट्टे, 3 राउंड जिंदा कारतूस मिले हैं. पुलिस के अनुसार, आपसी गैंगवार के चलते ये आरोपी यहां हथियार लेने आए थे.

इनका विवाद सिमरन गैंग से चल रहा है. ये लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं. इनके ऊपर हत्या, मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हैं, जिनका रिकॉर्ड निकाला जा रहा है. पहले भी इनके साथियों को गिरफ्तार किया था. अभी गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है. क्राइम ब्रांच का कहना है कि अभी और खुलासे हो सकते हैं.

 

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...