9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल ने कोई बड़ा हमला किया तो सीधे तबाह कर देंगे, पाकिस्तान...

इजरायल ने कोई बड़ा हमला किया तो सीधे तबाह कर देंगे, पाकिस्तान से ईरानी राष्ट्रपति ने दी धमकी

Published on

तेहरान

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने पाकिस्तान दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने लाहौर में एस संवाददाता सम्मेलन के दौरान धमकी दी है कि अगर इजरायल ने कोई बड़ा हमला किया तो ईरान उसे तबाह कर देगा। दरअसल, चंद दिनों पहले इजरायल ने ईरान के इस्फहान शहर के नजदीक एक मिलिट्री ठिकाने पर हमला किया था। ईरान ने दावा किया था कि उसने इस इजरायली हमले को नाकाम कर दिया और उसके ड्रोन को मार गिराया था। हालांकि, अमेरिकी मीडिया ने सैन्य सूत्रों के आधार पर दावा किया था कि इजरायल के हमले में ईरानी रडार साइट पूरी तरह से तबाह हो गई थी। ताजा सैटेलाइट तस्वीरों में भी ईरान में हुई तबाही की पुष्टि की गई थी। इसके बाद से आशंका जताई जा रही है कि इजरायल एक बार फिर ईरानी ठिकानों पर हमला कर सकता है, जिसमें परमाणु प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे।

ईरानी राष्ट्रपति ने धमकी में क्या कहा
इस बीच ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने मंगलवार को आधिकारिक आईआरएनए समाचार एजेंसी के हवाले से कहा कि ईरानी क्षेत्र पर एक इजरायली हमला गतिशीलता को बदल सकता है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि इस हमले के कारण जायोनी शासन के पास कुछ भी नहीं बचेगा। रायसी ने लाहौर में भाषण में कहा, “इस्लामी गणतंत्र ईरान सम्मानजनक रूप से फिलिस्तीनी प्रतिरोध का समर्थन करना जारी रखेगा।” रायसी ने सोमवार को पाकिस्तान की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की और पड़ोसी देशों के बीच व्यापार को प्रति वर्ष 10 अरब डॉलर तक बढ़ाने की कसम खाई है। इस वर्ष अभूतपूर्व सैन्य हमलों के बाद दोनों मुस्लिम पड़ोसी संबंध सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

एक दूसरे पर हमला कर चुके हैं इजरायल और ईरान
शुक्रवार को, ईरानी शहर इस्फ़हान में विस्फोटों की आवाज सुनी गई थी, जिसके बारे में सूत्रों ने कहा कि यह एक इजरायली हमला था। लेकिन, तेहरान ने इस घटना को अधिक महत्व नहीं दिया और कहा कि उसकी जवाबी कार्रवाई की कोई योजना नहीं है। ईरान ने 13 अप्रैल को इजरायल पर मिसाइलों और ड्रोनों की बौछार कर दी थी। ईरान ने कहा था कि यह 1 अप्रैल को दमिश्क में उसके दूतावास परिसर पर इजरायल के संदिग्ध घातक हमले का प्रतिशोध था, जिसमें आईआरजीसी के एक टॉप कमांडर सहित कई राजनयिक मारे गए थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...