13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेल6,6,6... शिवम दुबे का भौकाल जारी, छक्कों की हैट्रिक लगाकर गेंदबाज की...

6,6,6… शिवम दुबे का भौकाल जारी, छक्कों की हैट्रिक लगाकर गेंदबाज की हवा टाइट कर दी

Published on

चेन्नई

आईपीएल 2024 का 38वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सीएसके के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी से एक बार फिर सबका दिल जीत लिया। दुबे जी अब लगातार टी20 वर्ल्ड कप की दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसी के साथ शिवम ने लखनऊ के युवा तेज गेंदबाज को जमकर धोया। उन्होंने यश ठाकुर के खिलाफ हैट्रिक सिक्स लगा दिए।

शिवम दुबे ने यश ठाकुर को लगाया लगातार 3 छक्के
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का 16वां ओवर लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से यश ठाकुर डाल रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद पर शिवम दुबे स्ट्राइक पर आ गए। इसके बाद फिर जो दुबे जी ने किया वो लखनऊ और उनके फैंस को काफी चुभा। शिवम ने लगातार 3 गेंदों पर 3 गगनचुंबी छक्के जड़ दिए और सबको हैरान कर दिया। दुबे की तूफानी बल्लेबाजी लगातार भारतीय टीम के सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

दुबे ने 64 रन की खेली तूफानी पारी
शिवम दुबे ने महज 22 गेंद पर अपनी तूफानी फिफ्टी की। उन्होंने 244 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद का सामना कर कुल 66 रन बनाए। दुबे ने अपनी पारी में 7 छक्के और 3 चौके लगाए।

लखनऊ के सामने 211 रन का टारगेट
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जोकि काफी गलत साबित हुआ। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बना डाले। रुतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंदों पर 108 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इसके अलावा शिवम ने तो कोहराम मचाया ही। वहीं पारी की आखिरी गेंद पर एमएस धोनी ने भी चौका लगाया। यह धोनी की मैच की पहली और आखिरी गेंद थी।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...