9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'एलन मस्क इसे नौकरी पर रखो', अमेरिकी यूट्यूबर ने दिल्ली के मसाज...

‘एलन मस्क इसे नौकरी पर रखो’, अमेरिकी यूट्यूबर ने दिल्ली के मसाज वाले की क्यों की इतनी तारीफ?

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी यूट्यूबर मैक्स मैकफर्लीन भारत दौरे पर हैं. उन्होंने नई दिल्ली के नेहरू प्लेस में एक तेल मालिश करने वाले से हेड और शोल्डर की मसाज करवाई. मैकफर्लीन ने दावा किया कि मसाज करवाने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि वो अंतरिक्ष में हैं. वो इससे से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने एलन मस्क से इन्हें नौकरी पर रखने की अपील कर दी.

मैकफर्लीन के यूट्यूब पर 12 लाख सब्सक्राइबर हैं. वो रविवार को साउथ दिल्ली के मार्केट में घूम रहे थे. तभी उन्हें सड़क किनारे अपनी दुकान लगाए एक तेल मालिश करने वाला दिखा. इनका नाम मुहम्मद वारिस बताया जा रहा है. मैकफर्लीन ने उनसे हेड और शोल्डर की मसाज करवाई. उन्होंने इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया.मुहम्मद वारिस से मसाज करवाते वक्त मैकफर्लीन पूरी तरह से इसमें खो गए. उन्होंने वीडियो में कहा, ‘एलन मस्क को इन्हें काम पर रखने की जरूरत है, क्योंकि मैं अभी स्पेस (अंतरिक्ष) में चला गया हूं.’

मैकफर्लीन ने कहा, ‘भारत में स्ट्रीट मसाज इतनी अच्छी क्यों है? इससे अच्छी मसाज मुझे आजतक नहीं मिली.’ उन्होंने आगे मजाक करते हुए कहा, ‘अमेरिका में ऐसा करने पर इस आदमी पर कई आरोप लग जाते. इन्होंने न सिर्फ मेरे बाल खींचे, बल्कि मेरे साथ मारपीट भी की.’वीडियो के आखिरी में मैकफर्लीन ने मुहम्मद वारिस से हाथ मिलाया. उन्होंने मसाज के लिए उन्हें दो से तीन हजार रुपये दिए. 21 अप्रैल को अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक करीब ढाई लाख लोग देख चुके हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...