19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यOSD ने गहलोत के सिर पर फोड़ा 'फोन टैपिंग का बम', कहा...

OSD ने गहलोत के सिर पर फोड़ा ‘फोन टैपिंग का बम’, कहा CM ने दी थी पेन ड्राइव

Published on

जयपुर:

राजस्थान में पिछली कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश के कथित षड्यंत्र वाले फोन टैपिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। फोन टैपिंग मामले में कानूनी कार्यवाही में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने बड़ा धमका किया है। शर्मा ने बुधवार जो जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए फोन टेप वाली पेन ड्राइव कहां आई? इस सवाल का जवाब देते हुए एक-एक कर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने कहा कि कॉल रिकॉडिंग वाली पेन ड्राइव उन्हें खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी थी। शर्मा के इन बयानों के बाद इस केस में नया मोड़ आया है।

विधायकों की खरीद-फरोख्त की साजिश वाली बातचीत
लोकेश शर्मा ने कहा कि ‘वास्तविकता यह है कि 16 जुलाई 2020 को शाम को कुछ ऑडियो क्लिप वायरल हुई थीं। मैंने अपने मोबाइल नंबर से आप सभी मीडिया के साथी को वह ऑडियो क्लिप भेजी थी। वह ऑडियो क्लिप में विधायकों की खरीद-फरोक्त की साजिश रची जा रही थी। और मुझे जो कहा गया वह मैंने किया। घटना इस तरह से थी, 16 जुलाई 2020 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होटल फेयर माउंट में आए थे क्योंकि उसे क्राइसिस के दौरान जो विधायक बाड़ेबंदी में विधायक रुके हुए थे। सुबह और शाम दोनों समय मुख्यमंत्री वहां आते थे। बातचीत करते थे, वह उनका रूटिंग था।’

अशोक गहलोत ने दी थी पेन ड्राइव, बातचीत का पूरा चिट्‌ठा भी
शर्मा ने बताया, ’16 जुलाई 2020 को लगभग 4 बजे वह होटल से निकले उनके जाने के 1 घंटे बाद रामनिवास का मेरे पास कॉल आया कि आप तुरंत मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री जी आपको बुला रहे हैं। मैं 10 मिनट बाद होटल से निकाला और सीधा सीएम आवास पहुंचा। क्योंकि कूकस काफी दूर है आने में करीब एक से डेढ़ घंटा लगा। उसी दौरान मेरे पास तीन से चार कॉल रामनिवास के आए थे। कहां अभी तक पहुंचे क्यों नहीं। वहां पहुंचा तो मुझे यह कागज और पेन ड्राइव मुझे मुख्यमंत्री जी ने दिया। इस ऑडियो क्लिप में इस पेन ड्राइव में वह तीनों ऑडियो क्लिप थी। उसकी ओर से स्क्रिप्ट लिखी हुआ कागज भी मुझे दिया।’

गहलोत की स्क्रीप्ट में क्या था? मुकदमा दर्ज कब हुआ
लोकश शर्मा ने आगे बताया कि, ‘मैंने आप सबको भेजे इस पेपर में कथित रूप से गजेंद्र सिंह रावत जो तत्कालीन केंद्रीय मंत्री थे, हमारे विधायक भंवरलाल शर्मा और एक संजय जैन, इन तीनों की बातचीत का हवाला दिया गया। इस पेन ड्राइव में वह सारी जानकारी थी। पेपर देकर मुझे कहा तुरंत जाइए और मीडिया को यह ऑडियो क्लिप सर्कुलेट कर दीजिए, क्योंकि पेन ड्राइव उसे सीधे सर्कुलेट नहीं किया जा सकता था। तो मैं इसे लेकर घर आया और मैं अपने इस लैपटॉप में ट्रांसफर किया। लैपटॉप से मैंने ऑडियो क्लिप से अपने मोबाइल में लिया उसे फोन के जरिए सभी मीडिया साथियों को फॉरवर्ड किया। यह वीडियो ऑडियो क्लिप मुझे सोशल मीडिया के जरिए नहीं मिली। पेन ड्राइव के जरिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुझे दी थी। उन्होंने मुझे कहा और वह काम मैंने किया। अगले दिन मुझे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खबरें देखी और उसके बाद में मुकदमा दर्ज हुआ।’

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...