16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपाल'कांग्रेस को दलित संत का मंदिर बर्दाश्त नहीं हो रहा', पीएम नरेंद्र...

‘कांग्रेस को दलित संत का मंदिर बर्दाश्त नहीं हो रहा’, पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को धर्म विरोधी बताया

Published on

सागर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बुंदेलखंड के संभागीय मुख्यालय सागर के बड़तूमा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस दलित और ओबीसी विरोधी है। इनकी भाषा आपने सुनी है क्या? मोदी बोले इन्हें मंदिर और मंदिर जाने वालों से दिक्कत है। हमने सागर में संत रविदास जी के भव्य मंदिर का सागर में शिलान्यास किया था। कांग्रेस ने उस समय कहा था कि मंदिर की जगह यहां कुछ और बन जाता। कांग्रेस को दलित संत का मंदिर भी बर्दाश्त नहीं हो रहा है। अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण—प्रतिष्ठा के समय इन्होंने क्या किया, पूरे देश ने देखा है।

पीएम मोदी ने बुंदेलखंड की धरती से जहां संत रविदास लोक मंदिर का उल्लेख कर एससी वर्ग को साधने का प्रयास किया तो वहीं केन-बेतवा लिंक परियोजना, बंडा वृहद सिंचाई परियोजना, बुंदेलखंड सहित मध्य प्रदेश में हाईवे निर्माण का उल्लेख कर पूरे प्रदेश को विकास का मैसेज दिया। उन्होंने कहा कि हमने हाईवे का नेटवर्क बनाया है। नर्मदा प्रगति पथ, विंध्य प्रगति पथ, मालवा प्रगति पथ, बुंदेलखंड और अटल प्रगतिपथ, एक्सप्रेस-वे को लेकर कहा कि इनसे प्रदेश को नई पहचान मिल रही है। मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी है, यह मध्य प्रदेश और सागर के लोग अच्छे से जानते हैं।

कांग्रेस की सच्चाई से देश सन्न हो गया है- मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साथियों कांग्रेस की एक ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है, जिसे सुनकर हर देशवासी सन्न हो गया है। हमारा संविधान साफ-साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। खुद बाबा साहेब अंबेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे, लेकिन कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर धर्म के नाम पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए भांति-भांति के हथकंडे अपना रहे हैं। देशवासियों की आंखों में धूल झोंक कर ये अपना खेल खेल रहे हैं। कांग्रेस ने कुछ समय पहले धर्म के आधार पर आरक्षण दिया और बाबा साहब और संविधान की पीठ में छुरा घोंपा था। उन्होंने कर्नाटक में पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा मुस्लिमों को ओबीसी वर्ग से आरक्षण देने की बात कहते हुए कहा कि पिछले दरवाजे से आरक्षण को खत्म करने का प्रयास किया गया है।

पीएम 8 महीने में 4 बार बुंदेलखंड आए
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान तीसरी बार बुंदेलखंड आए थे। बीते 18 अप्रैल को उनकी दमोह में चुनावी सभा आयोजित हुई थी, जबकि सागर के बड़तूमा में वे महज 8 महीने में दूसरी बार आए हैं। तो बुंदेलखंड में वे चौथी बार आए थे। बीजेपी पीएम मोदी के लगातार एमपी-यूपी के बुंदेलखंड में लगातार चुनावी सभाएं करा रही है, कारण मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा एससी-एसटी वर्ग की आबादी इसी इलाके में है तो पिछड़ा वर्ग यहां बीजेपी का बड़ा वोटबैंक है। बता दें कि बुंदेलखंड की सागर, खजुराहो, टीकमगढ़ और दमोह सीट पर पहले से ही भाजपा का कब्जा है। सागर से भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े मैदान में हैं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...