16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपाल'जनता को पिंजरे में कैद करने वाला है कांग्रेस का घोषणापत्र', विपक्ष...

‘जनता को पिंजरे में कैद करने वाला है कांग्रेस का घोषणापत्र’, विपक्ष पर सिंधिया का निशाना

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधा. उन्होंने इसे ‘कांग्रेस के दिवालियेपन’ की निशानी बताया और कहा कि यह जनता को पिंजरे में कैद करने वाला है. बीजेपी ने गुना से सिंधिया को मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने यादवेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है. सिंधिया ने कहा, ‘दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस हर नजरिए से दिवालिया हो गई है. कांग्रेस का घोषणापत्र पार्टी के दिवालियेपन को दिखाता है. यह जनता को पिंजरे में कैद करने वाला है, देश को गड्ढे में डालने वाला है.’

‘कांग्रेस की विचारधारा वामपंथी है’
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के हालिया बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा आज वामपंथी विचारधारा है. वे देश को हर मामले में पीछे ले जाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि गठबंधन वाले देश को डुबाना चाहते हैं. पित्रोदा ने अमेरिका के इन्हेरिटेंस टैक्स यानी विरासत टैक्स की वकालत की है. यानी ऐसा टैक्स जो मरने वाले की संपत्ति उसके बच्चों को ट्रांसफर किए जाने पर लगाया जाता है.

‘दोनों CM को BJP ने नहीं कोर्ट ने जेल भेजा है’
सिंधिया ने दावा किया कि बीजेपी प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि ये लोग (विपक्ष) हर संस्था पर आरोप लगाते हैं. कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट से लेकर सब कुछ खत्म हो चुका है. लेकिन दरअसल ये सब समाप्त हो चुके हैं.उन्होंने कहा कि ईवीएम और डिजिटल पेमेंट पर दुनिया दाद देती है और ये लोग देश को पीछे धकेलना चाहते हैं. सिंधिया ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की ओर से इशारा करते हुए कहा कि दोनों सीएम को बीजेपी ने नहीं कोर्ट ने जेल भेजा है.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...