13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलआखिरी गेंद पर बाउंड्री नहीं लगा पाए राशिद खान, दिल्ली ने रोमांचक...

आखिरी गेंद पर बाउंड्री नहीं लगा पाए राशिद खान, दिल्ली ने रोमांचक मैच में GT को हराया

Published on

नई दिल्ली,

सांस थामने वाले रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को आखिरी गेंद पर हरा दिया। गुजरात को आखिरी गेंद में जीतने के लिए पांच तो सुपर ओवर के लिए चार रन की जरूरत थी, लेकिन तूफानी 21 रन बनाकर खेल रहे राशिद खान यह करिश्मा नहीं कर पाए। इस हाई स्कोरिंग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान ऋषभ पंत और अक्षर पटेल के तूफानी अर्धशतक के बूते चार विकेट पर 224 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 220 रन ही बना पाई और चार रन से पीछे रह गई।

ऋषभ पंत का धमाकेदार कमबैक
जानलेवा हादसे में घायल होने के बाद डेढ़ साल तक मैदान से बाहर रहने वाले ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में कहर ढा रहे हैं। इस मैच में उन्होंने 43 गेंद में पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की तेजतर्रार पारी खेली। साथ ही विकेटकीपिंग में दो शानदार कैच भी लपके। अक्षर पटेल (43 गेंद में पांच चौकों और चार छक्कों से 66 रन) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए उस समय 113 रन की साझेदारी की जब टीम 44 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। पंत ने 34 गेंद में फिफ्टी ठोकी। पंत ने मोहित के पारी के अंतिम ओवर में चार छक्कों और एक चौके से 31 रन जुटाए और टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।

मोहित शर्मा के नाम IPL का सबसे महंगा स्पैल
34 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज मोहित शर्मा आज की रात कभी याद नहीं रखना चाहेंगे। अपने चार ओवर के स्पैल में उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 73 रन लुटा दिए। इस तरह वह आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड बासिल थम्पी के नाम था, उन्होंंने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 70 रन खर्च किए थे।

शुभमन गिल की घटिया कप्तानी
नए-नए कप्तान बने शुभमन गिल की प्लानिंग इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। पिछली बार चार विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच रहने वाले स्पिनर आर साईं किशोर को 19वें ओवर में पहली बार मौका दिया गया, जिसमें उन्होंने 22 रन लुटा दिए। ट्रिस्टन स्टब्स ने बाएं हाथ के स्पिनर की लगातार गेंदों पर दो चौके और दो छक्के मारे। सिर्फ 44 रन पर तीन विकेट झटक लेने के बावजूद गुजरात ने ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को क्रीज पर वक्त गुजारने का पूरा मौका दिया। आंख जमने के कुछ ही देर बाद दोनों खुलकर शॉट्स खेलने लगे। दोनों ने 12वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया। गेंदबाजों का चुनाव बेहद साधारण रहा।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...