9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिज्बुल्लाह पर कहर बनकर बरस रहा इजरायल, आधे कमांडरों का सफाया, अब...

हिज्बुल्लाह पर कहर बनकर बरस रहा इजरायल, आधे कमांडरों का सफाया, अब आ गई यह नौबत

Published on

तेल अवीव

इजरायल इस समय हमास के साथ युद्ध लड़ रहा है। इस बीच इजरायली सेना ने दक्षिण लेबनान में अपना एक्शन तेज कर दिया है। इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने बुधवार को कहा कि इजरायली सेनाएं दक्षिणी लेबनान में ‘आक्रामक कार्रवाई’ कर रही हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या इजरायल की सेना ने बॉर्डर क्रॉस किया है या नहीं? गैलेंट ने एक बयान में कहा, ‘सीमा पर कई बल तैनात हैं और सेना पूरे दक्षिणी लेबनान में आक्रामक कार्रवाई कर रही है।’ उन्होंने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि महीनों की हिंसा में हिजबुल्लाह के आधे कमांडरों को खत्म कर दिया गया है।

उन्होंने कोई संख्या नहीं बताई कि आखिर कितने कमांडर मारे गए और कितने बचे हुए हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि बचे हुए आधे या तो छिपे हुए हैं या फिर मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। एक दूसरे बयान में सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 40 ठिकानों पर हमला किया है। बयान में कहा गया है, ‘कुछ समय पहले IDF के लड़ाकू विमानों और तोपखानों ने दक्षिणी लेबनान में ऐता अल-शाब के आसपास भंडारण सुविधाओं और हथियारों सहित लगभग 40 ठिकानों पर हमला किया।’

इजरायल ने की 13 एयर स्ट्राइक
सेना ने कहा कि हिजबुल्लाह ने इजरायल पर हमला करने के लिए बॉर्डर के करीब बुनियादी ढांचे बनाए हैं। लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने पुष्टि की है कि ऐता अल-शाब और आसपास के गांवों में 13 से ज्यादा हवाई हमले किए गए। एयर स्ट्राइक तब की गई जब बुधवार को हिजबुल्‍लाह ने पुष्टि की थी कि उसने सीमा पार से इजरायल पर रॉकेट दागे हैं। हिजबुल्लाह ने एक बयान में कहा, ‘इजरायली दुश्मन के हमले की प्रतिक्रिया के तौर पर हिजबुल्लाह लड़ाकों ने उत्तरी इजरायल के सीमावर्ती गांव पर दर्जनों कत्युशा रॉकेट दागे।’

अब तक 380 लोगों की मौत
7 अक्टूबर से इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू हुआ है। लेबनान के हिजबुल्लाह की ओर से भी समय-समय पर हमला किया जाता रहा है। इजरायली पलटवार में अब तक 380 लोगों की मौत हुई है। इसमें ज्यादातर हिजबुल्लाह के लड़ाके हैं। लेकिन 72 नागरिक भी मारे गए हैं। इजरायल का कहना है कि उसकी तरफ 11 सैनिक और 8 नागरिक मारे गए हैं। इजरायल की सेना हमास के साथ गाजा पट्टी में लड़ रही है। अब इजरायल गाजा पट्टी के रफाह क्रॉसिंग की ओर बढ़ सकती है, जहां लाखों लोगों ने शरण ले रखी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...