16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालऑफिस का कलीग बॉस से करता था रोज-रोज चुगली, डांट से तंग...

ऑफिस का कलीग बॉस से करता था रोज-रोज चुगली, डांट से तंग होकर एंप्लॉई ने दे दी जान

Published on

ग्वालियर ,

कार्यस्थल पर अक्सर प्रताड़ना के मामले सामने आते हैं, लेकिन कभी-कभी यह प्रताड़ना जानलेवा भी साबित हो जाती है. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश ग्वालियर में सामने आया है, जहां एक क्लीनिक पर सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्य करने वाले 65 साल के बुजुर्ग ने अपने साथी कर्मचारी की प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी जान दे दी थी. पुलिस ने घटना के 6 महीने बाद इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

16 अक्टूबर 2023 के दिन झांसी रोड थाना इलाके स्थित जैन क्लीनिक के 65 वर्षीय कर्मचारी गेंदालाल राठौर ने क्लीनिक के अंदर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. इस घटना की जानकारी डॉक्टर निरपेक्ष जैन की ओर से पुलिस को दी गई थी.

घटना की जानकारी मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस जैन क्लिनिक पहुंच गई थी. मौके पर से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था. सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र था कि क्लीनिक में ही काम करने वाला विजय शर्मा अक्सर गार्ड की चुगली मालिक से कर देता है और उसे डांट पड़वाता है. पत्र में यह भी लिखा था कि विजय शर्मा नौकरी से निकलवाने की धमकी भी देता है.

पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मर्ग कायम किया था. मामले की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी थी. 6 महीने तक चली लंबी जांच, सुसाइड नोट और बयानों के आधार पर पुलिस ने आखिरकार 23 अप्रैल 2024 को क्लीनिक के कर्मचारी विजय शर्मा के खिलाफ धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...