13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलविराट कोहली से दूसरा बैट लेकर ही माने रिंकू सिंह, बच्चों की...

विराट कोहली से दूसरा बैट लेकर ही माने रिंकू सिंह, बच्चों की तरह पीछे पड़कर मनवाई बात

Published on

नई दिल्ली

कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली से एक और बैट आखिरकार मिल गया है। इस बात का खुलासा खुद रिंकू सिंह ने KKR के सोशल मीडिया पर किया है। जब पहली बार कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी एक दूसरे से भिड़े थे। तो कोहली ने रिंकू सिंह को एक बल्ला दिया था। लेकिन आईपीएल के दौरान स्पिनर के खिलाफ खेलते हुए रिंकू ने वो बल्ला तोड़ दिया। ऐसे में जब दूसरी बार दोनों टीमें मिली। तो रिंकू सिंह ने एक बार फिर विराट कोहली से बल्ला मांगा।

दूसरा बैट देने के हक में नहीं थे विराट
KKR ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था जिसमें रिंकू कोहली से दूसरा बल्ला लेने की कोशिश कर रहे थे। रिंकू सिंह विराट के दो बैट चेक कर रहे थे। थोड़े गुस्से में कोहली ने पूछा कि वो पहला बल्ला कहां गया और क्या वो दूसरा बल्ला मांग रहे हैं? इसके जवाब में रिंकू सिंह ने विराट कोहली को बताया कि स्पिनर के खिलाफ खेलते हुए उनसे बैट टूट गया था। विराट ने उनको बोला कि वह उन्हें दूसरा बैट नहीं देंगे। हालांकि रिंकू उन्हें मनाने की पूरी कोशिश में लगे हुए थे।

रिंकू सिंह का मिशन बैट हुआ पूरा
ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच के बाद भी रिंकू सिंह विराट कोहली के साथ बातचीत करते नजर आ रहा थे। अब केकेआर के सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर की गई है। उसमें रिंकू बता रहे हैं कि उन्हें कोहली से दूसरा बैट मिल गया है। वहीं बात करें मैच की तो, कोलकाता ने ईडन गार्डन्स में RCB को 1 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। रिंकू ने 16 गेंदों में 24 रन बनाकर KKR के 20 ओवर में 222 रनों के स्कोर में अहम योगदान दिया।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...