13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलजॉनी बेयरस्टो के तूफान से थर्राए केकेआर के गेंदबाज, 45 गेंद में...

जॉनी बेयरस्टो के तूफान से थर्राए केकेआर के गेंदबाज, 45 गेंद में ठोका शतक

Published on

कोलकाता

ईडन गार्डन्स के मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 41वें मैच में केकेआर के खिलाफ पंजाब के ओपनर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने कोहराम मचा दिया। बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए पंजाब के लिए 45 गेंद में अपना शतक पूरा किया। आईपीएल 2024 में जॉनी बेयरस्टो का यह पहला और लीग का 9वां शतक है। अपनी शतकीय पारी में बेयरस्टो ने 8 चौके और 8 छक्के लगाए। केकेआर के खिलाफ 262 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेयरस्टो ने प्रभसिमरन के साथ मिलकर धुआंधार शुरुआत की। उन्होंने पहले विकेट के लिए प्रभसिमरन के साथ मिलकर 93 रनों की साझेदारी भी की।

आईपीएल के 17 वें सीजन में बेयरस्टो की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जा रहा था, लेकिन कप्तान सैम करन ने बेयरस्टो को लियाम लिविंगस्टोन की जगह केकेआर के खिलाफ मौका दिया और लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने अपनी टीम के लिए बेहतरीन शतक ठोक दिया।

पंजाब के लिए दूसरा सबसे तेज शतक
जॉनी बेयरस्टो ने पंजाब के लिए इस शतकीय पारी के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। बेयरस्टो पंजाब के लिए संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। पंजाब के लिए मयंक अग्रवाल ने भी साल 2020 राजस्थान के खिलाफ पंजाब किंग्स के लिए 45 गेंद में शतक ठोका था। पंजाब के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम है, जिन्होंने 2013 में आरसीबी के खिलाफ सिर्फ 38 गेंद में लगाया था।

केकेआर ने बनाए थे मैच में 262 रन
पंजाब के खिलाफ इस मुकाबले में केकेआर की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 261 रन का स्कोर खड़ा किया था। टीम के लिए फिल साल्ट ने 37 गेंद में 75 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं सुनील नरेन ने 32 गेंद में 71 रनों की पारी खेली। हालांकि इन दोनों की पारी बेकार साबित हुई। पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट के इतिहास सबसे बड़े रन चेज कर 8 विकेट से रिकॉर्ड जीत हासिल कर ली।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...