12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलहार्दिक पंड्या पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, बोले- उसे इतनी तवज्जो...

हार्दिक पंड्या पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, बोले- उसे इतनी तवज्जो नहीं देनी चाहिए

Published on

नई दिल्ली:

पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा कि भारतीय क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में हार्दिक पंड्या को इतनी प्राथमिकता नहीं देनी चाहिए क्योंकि वह आईसीसी टूर्नामेंट में प्रभावित करने में विफल रहे हैं। मुंबई इंडियंस का यह ऑलराउंडर इस आईपीएल सत्र में खराब फॉर्म से जूझ रहा है, जिससे उनके भारत की टी-20 विश्व कप टीम में शामिल होने पर सवाल उठ रहे हैं। टीम की घोषणा जल्द ही की जानी है।

पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर ‘प्रेस रूम शो, टिकट टू वर्ल्ड कप’ में कहा, ‘हार्दिक पंड्या के बारे में कहूं तो भारतीय क्रिकेट को यह स्पष्ट करने की जरूरत है कि उन्हें उतनी प्राथमिकता नहीं देनी चाहिए जितनी उन्होंने अब तक दी है। क्योंकि हमने अभी तक (उनकी मौजूदगी में) विश्व कप नहीं जीता है। अगर आपको लगता है कि आप एक मुख्य ऑलराउंडर हैं तो आपको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उस तरह का प्रदर्शन करना होगा। जहां तक ऑलराउंडर का सवाल है तो उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह से प्रभावित नहीं किया है। हम सिर्फ उसकी क्षमता के बारे में सोच रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन में काफी बड़ा अंतर है तथा उन्होंने पंड्या को टूर्नामेंट चुनने के बजाय पूरे साल खेलने की सलाह दी। पठान ने कहा, ‘हम आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के बीच भ्रमित हो रहे हैं। दोनों में काफी अंतर है। सबसे पहले तो उसे पूरे साल खेलना होगा। वह चुनकर टूर्नामेंट नहीं खेल सकता।’

उन्होंने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट को ऐसा करना बंद करना होगा। किसी एक खिलाड़ी को तवज्जो देना बंद करें क्योंकि अगर आप ऐसा करोगे तो आप बड़े टूर्नामेंट नहीं जीत सकते। ऑस्ट्रेलिया इतने वर्षों से ‘टीम गेम’ को प्राथमिकता दे रहा है। हर किसी को सुपरस्टार बना रहा हैं, उनकी टीम में कोई एक सुपरस्टार नहीं, टीम में हर कोई सुपरस्टार है। यदि आप ऐसा नहीं करोगे तो आप बड़े टूर्नामेंट नहीं जीत पाओगे।’

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...