12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलपाकिस्तान का सितारा IPL में आते ही फुस्स, बना मुंबई के इतिहास...

पाकिस्तान का सितारा IPL में आते ही फुस्स, बना मुंबई के इतिहास का सबसे महंगा गेंदबाज

Published on

दिल्ली

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया के चोटिल तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ की जगह पर इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड को अपनी टीम में शामिल किया था। पाकिस्तान सुपर लीग में धूम मचाकर आईपीएल पहुंचे इस 28 वर्षीय तेज गेंदबाज की शनिवार की दोपहर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने बेदम पिटाई कर दी। चार ओवर के कोटा में ल्यूक वुड ने 68 रन लुटाते हुए अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया। अब ल्यूक वुड मुंबई इंडियंस के इतिहास में सबसे महंगा स्पैल डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। यह अविश्वसनीय रिकॉर्ड पहले दक्षिण अफ्रीका की क्वेना मफाका के नाम था, जिन्होंने आईपीएल के इसी एडिशन में अपने डेब्यू मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार ओवर में 66 रन दिए थे।

IPL में मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे गेंदबाज
4 ओवर में 68 रन- ल्यूक वुड vs DC, नई दिल्ली, 2024
4 ओवर में 66 रन- क्वेना मफाका vs SRH, हैदराबाद, 2024
4 ओवर में 58 रन- लसिथ मलिंगा vs KXIP, इंदौर, 2017
4 ओवर में 57 रन- डेनियल सैम्स vs DC, ब्रेबॉर्न, 2022

PSL के नामी बॉलर की बेदम पिटाईइंग्लैंड की तरफ से पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच और दो वनडे खेल चुके ल्यूक वुड को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए की कीमत पर अपने साथ जोड़ा था। आठ टी-20 इंटरनेशनल विकेट ले चुके ल्यूक वुड ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) में असाधारण कौशल का प्रदर्शन करते हुए और अपनी टीम पेशावर जाल्मी के लिए शानदार प्रदर्शन किया। दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए गेंद को रिवर्स स्विंग कराने की उनकी क्षमता अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को छका देती है। विभिन्न परिस्थितियों के अनुकूल ढलने और पीएसएल जैसे उच्च दबाव वाले टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता उनकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के बारे में बहुत कुछ बताती है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...