12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलऋषभ कटी पतंग के पीछे बच्चों की तरह लपके, भागत-भागते बड़ी मुश्किल...

ऋषभ कटी पतंग के पीछे बच्चों की तरह लपके, भागत-भागते बड़ी मुश्किल से पकड़ में आई

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धुआंधार पिटाई की। टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस स्कोर के जवाब में जब मुंबई की टीम जब बैटिंग के लिए उतरी अचानक से खेल को रोकना पड़ा गया। दरअसल हुआ ये कि जैसे ही पहले ओवर की शुरुआत हुई अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में एक कटी हुई पतंग लहराने लगी।

पतंग को देखते ही ऋषभ पंत एक बच्चे की तरह उसकी तरफ दौड़ पड़े। हालांकि, पंत इतनी आसानी से उनके हाथ नहीं लगी और जैसी पतंग ऋषभ ने पकड़ा उनके अंदर का बचपना उमड़ पड़ा और वह उसे उड़ाने की कोशिश करने लगे, लेकिन अंपायर ने तुरंत आकर पतंग को ऋषभ से लिया और उसे बाहर लेकर गए।

मुंबई की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी रही फ्लॉप
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही। रोहित शर्मा, पारी में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव सस्ते में पवेलियन वापस लौट गए। रोहित शर्मा सिर्फ 8 गेंद में 8 रन बना पाए जबकि ईशान किशन ने 14 गेंद में 20 रनों का योगदान दिया। वहीं सूर्यकुमार यादव 13 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए।

दिल्ली के लिए मैकगर्क और स्टब्स ने मचाई तबाही
दिल्ली कैपिटल्स के लिए बल्लेबाजी में मुंबई के खिलाफ जेक फ्रेजर मैकगर्क ने धूम धड़ाका किया। मैकगर्क ने सिर्फ 27 गेंद में 84 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 6 बेहतरीन छक्के लगाए। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने भी नाबाद 48 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा शाई होप ने भी बेहतरीन 41 रनों की पारी खेली जबकि अभिषेक पोरेल ने 36 और कप्तान ऋषभ पंत ने 29 रनों का योगदान दिया।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...