12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्की बना रहा एयरक्राफ्ट कैरियर, 50 विमान होंगे तैनात, निशाने पर भारत...

तुर्की बना रहा एयरक्राफ्ट कैरियर, 50 विमान होंगे तैनात, निशाने पर भारत का दोस्त ग्रीस

Published on

इस्तांबुल:

तुर्की का खलीफा कहे जाने वाले रेसेप तैयप एर्दोगन अपने देश को भूमध्यसागरीय क्षेत्र में एक बड़ी समुद्री शक्ति बनाने का ख्वाब देख रहे हैं। अपनी इस महत्वकांक्षा को पूरा करने के लिए तुर्की ने हाल में ही एक एयरक्राफ्ट कैरियर का निर्माण शुरू किया है। हाल ही में, तुर्की के पहले एयरक्राफ्ट कैरियर के डिजाइन के लिए जिम्मेदार इस्तांबुल नौसेना शिपयार्ड में डिजाइन प्रोजेक्ट कार्यालय (डीपीओ) ने नए जहाज के बारे में नए विवरण जारी किए। डीपीओ के अनुसार, तुर्की के पहले एयरक्राफ्ट कैरियर का निर्माण विदेशी सहायता के बिना, पूरी तरह से घरेलू संसाधनों और विशेषज्ञता का उपयोग करके पूरा किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस एयरक्राफ्ट कैरियर को खासतौर पर ग्रीस के खिलाफ इस्तेमाल किया जाएगा।

तुर्की के कैरियर पर होंगे तीन रनवे
माना जा रहा है कि यह पहल प्रमुख नौसैनिक परियोजनाओं को स्वतंत्र रूप से शुरू करने की तुर्की की क्षमता को रेखांकित करती है। इस नए एयरक्राफ्ट कैरियर में तीन रनवे होंगे, जिनमें से दो टेकऑफ के लिए और एक लैंडिंग के लिए नामित होंगे। प्रारंभ में, इसमें एयरक्राफ्ट लॉन्चिंग सिस्टम शामिल नहीं होगा। इसके बजाय, डीपीओ ने इसे मॉड्यूलर रैंप सिस्टम से लैस करने की योजना बनाई है। हालांकि, तुर्की के इंजीनियरों का लक्ष्य प्रारंभिक मॉड्यूलर रैंप को बदलने के लिए एक स्वदेशी एयरक्राफ्ट लॉन्चिंग सिस्टम विकसित करना है।

एक साथ 50 लड़ाकू विमान होंगे तैनात
डीपीओ ने खुलासा किया कि तुर्की के पहला एयरक्राफ्ट कैरियर पर एक साथ 50 लड़ाकू विमानों को तैनात किया जा सकेगा। इनमें से 20 डेक पर तैनात होंगे और 30 हैंगर के भीतर रखे जाएंगे। एयरक्राफ्ट कैरियर पर “हर्जेट” हल्के लड़ाकू विमान और तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (टीएआई) द्वारा विकसित “अंका -3” मानव रहित लड़ाकू विमान सहित विभिन्न विमानों को तैनात करने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, इस पर बायकर टेक्नोलॉजी द्वारा विकसित “किज़िलेल्मा” मानव रहित लड़ाकू विमान और “बायरकटार टीबी -3” सशस्त्र ड्रोन भी तैनात किया जाएगा।

खुद के डिफेंस सिस्टम से लैस करेगा तुर्की
प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि तुर्की पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान “KAAN” का एक नौसैनिक वेरिएंट विकसित करने की योजना बना रहा है। KAANके इस नौसैनिक वेरिएंट को एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात किया जाएगा, हालांकि ये विवरण अभी भी प्रारंभिक चरण में हैं। तुर्की की डिफेंस इंडस्ट्री ने बताया है कि जैसे-जैसे परियोजना आगे बढ़ेगी, एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात किए जाने वाले विमानों की संख्या में वृद्धि होगी। वर्तमान में, एयरक्राफ्ट कैरियर को वायु रक्षा मिसाइलों के लिए MIDLAS 32-सेल वीएलएस (वर्टिकल लॉन्चिंग सिस्टम) और आत्मरक्षा के लिए चार गोकडेनिज़ क्लोज़-इन वेपन सिस्टम (CIWS) से लैस करने की तैयारी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...