12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeखेलDC vs MI: ये क्रिकेट के लिए ठीक नहीं... 257 बनाकर सिर्फ...

DC vs MI: ये क्रिकेट के लिए ठीक नहीं… 257 बनाकर सिर्फ 10 रन से जीत, खुश नहीं हैं ऋषभ पंत

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ‘इंपैक्ट खिलाड़ी’ नियम को लेकर चिंता जाहिर करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। दिल्ली की टीम लगातार दो मैचों बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद बहुत कम अंतर से जीत दर्ज कर सकी टीम ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को चार रन से हराने के बाद शनिवार को मुंबई इंडियंस को 10 रन से शिकस्त दी।

दिल्ली ने चार विकेट पर 257 रन का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस जीत के करीब पहुंच गयी थी। तिलक वर्मा की 32 गेंद में 63 रन की पारी से मुंबई ने नौ विकेट पर 247 रन बनाए। पंत ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘हम 250 से ज्यादा रन बनाकर काफी खुश थे, लेकिन इंपैक्ट प्लेयर नियम के कारण इस तरह के स्कोर का भी बचाव करना मुश्किल होता जा रहा है।’

मैकगर्क अद्भुत खिलाड़ी है
कप्तान ने जैक फ्रेजर मैकगर्क की तारीफ की जिन्होंने 27 गेंद में 84 रन रन की पारी खेलकर बड़े स्कोर की नींव रखी। पंत ने कहा, ‘वह पहले दिन से ही अद्भुत रहा है और आप एक युवा खिलाड़ी से यही चाहते हैं। वह हर मैच के साथ बेहतर होता जा रहा है।’

हार से निराश हैं हार्दिक पंड्या
इस हार के बाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कागार पर पहुंचे मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम में मैच की परिस्थितियों को समझने के बारे में बात की। उन्होंने टीम के बायें हाथ के बल्लेबाजों पर निशाना साधते हुए कहा कि अक्षर पटेल जैसे गेंदबाज के खिलाफ इन बल्लेबाजों को और रन बनाने चाहिये थे।

उन्होंने कहा, ‘हमने लक्ष्य का पीछा करने को लेकर सकारात्मक रवैया अपनाया था। हम बीच के ओवरों में कुछ और मौके ले सकते थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज शायद अक्षर के खिलाफ कुछ और बड़े शॉट खेल सकते थे। हम खेल जागरूकता के मामले में चूक गए।’

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...