12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलकभी BCCI ने लगाया था बैन, अब IPL में दिल्ली का मैच...

कभी BCCI ने लगाया था बैन, अब IPL में दिल्ली का मैच विनर बना यह कश्मीरी तेज गेंदबाज

Published on

नई दिल्ली

साल 2019 में बीसीसीआई ने जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया था। आरोप था कि रसिख ने भारतीय डर-19 टीम में शामिल होने के लिए फर्जी जन्म प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किया था। रसिख के करियर पर खतरा मंडराने लगा था, लेकिन अब यह युवा खिलाड़ी अपनी कड़वी यादों को भुलाते हुए आईपीएल 2024 में कमाल का प्रदर्शन दिखा रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 अप्रैल की शाम दिल्ली को जीत दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। चार ओवर में सिर्फ 34 रन देकर तीन अहम विकेट झटके। हार्दिक पंड्या, नेहल वढ़ेरा और मोहम्मद नबी के विकेट लेकर मुंबई के बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़ दी।

IPL 2024 में रसिख का प्रदर्शन
3/34 vs MI
3/44 vs GT
0/47 vs KKR
0/25 vs CSK

मुंबई और केकेआर का थे हिस्सा
जम्मू कश्मीर के कुलग्राम जिला के रहने वाले रसिख सलाम डार का जन्म 5 अप्रैल 2000 को हुआ है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से पहले मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के स्क्वॉड का हिस्सा रह चुके हैं। रसिख मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले सबसे कम के क्रिकेटर (17 साल) बने थे। मुंबई इंडियंस ने 2019 की नीलामी में उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था। रसिख को गुजरात टाइटंट के खिलाफ मैच में विकेट लेने के बाद सेलिब्रेशन के तरीके पर बीसीसीआई ने फटकार लगाई थी। वह आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत लेवल 2.5 के अंडर लेवल 1 के दोषी पाए गए थे।

फर्जी सर्टिफिकेट और 2 साल का प्रतिबंध
स्कूली शिक्षा बोर्ड ने जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन को रसिक सलाम डार की आयु के बारे में रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट से साफ हो गया कि क्रिकेटर ने अपनी आयु से छेड़छाड़ की थी। रसिख पर आरोप लगा था कि उन्होंने अपने किसी परिचित की मार्कशीट से छेड़छाड़ कर अपनी उम्र 17 साल बताई थी जबकि उस वक्त वह 19 साल के हो चुके थे। इस कारण रसिख पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया था। उन्होंने दिसंबर 2018 में गुवाहाटी के खिलाफ जम्मू और कश्मीर के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...