12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में बैंकिंग संकट गहराया... अब डूबा ये बड़ा बैंक, आखिर ऐसा...

अमेरिका में बैंकिंग संकट गहराया… अब डूबा ये बड़ा बैंक, आखिर ऐसा क्या हुआ?

Published on

नई दिल्ली,

एक ओर चीन में बैंकिंग से लेकर रियल एस्टेट संकट तक चरम पर है, तो वहीं अमेरिका के हाल भी बेहाल हैं. यहां Banking Crisis गहराया हुआ है और इसका ताजा उदाहरण रिपब्लिक फर्स्ट बैंक बना है. ये साल 2024 का पहला अमेरिकी बैंक है, जो डूब गया है. इसके पहले बीते साल कई बैंक फेल हुए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) ने तमाम कमियों को उजागर करते हुए इसे सीज कर दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर ऐसे नौबत क्यों आई?

FDIC ने क्यों सीज किया बैंक?
बिजनेस टुडे पर छपी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी बैंकिंग सेक्टर के लिए इस साल की पहली सबसे बुरी खबर आई है. बीते शुक्रवार को फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉर्प (FDIC) ने कहा था कि अमेरिकी नियामकों ने रिपब्लिक फर्स्ट बैनकॉर्प को सीज कर दिया है और इसे फुल्टन बैंक (Fulton Bank) को बेचने पर सहमति व्यक्त की है.

पेन्सिलवेनिया, न्यू जर्सी और न्यू यॉर्क में काम करने वाले क्षेत्रीय बैंक Republic First Bank के बार में एफडीआईसी ने बताया कि 31 जनवरी 2024 तक इस बैंक के पास 6 अरब डॉलर के एसेट्स और करीब 4 अरब डॉलर के डिपॉजिट्स थे. वहीं इस बैंक के फेल होने के बाद डिपॉजिट इंश्योरेंस फंड को करीब 667 मिलियन डॉलर को बोझ उठाना पड़ सकता है.

फुल्टन बैंक ने कर लिया टेकओवर
रिपोर्ट के मुताबिक, Fulton Bank ने अब Republic First Bank के फेल होने के बाद इसका टेकओवर कर लिया है. Fulton Bank ने इस बैंक के सभी डिपॉजिट और एसेट्स को खरीद लिया है. यही नहीं शनिवार से रिपब्लिक फर्स्ट बैंक की 32 ब्रांचेस को फुल्टन बैंक ब्रांच के नाम से खोल भी दिया गया है. इससे पहले सिटिजन बैंक, सिलिकॉन वैली और सिग्नेचर बैंक भी बंद किए जा चुके हैं, जो अमेरिका में गहराए बैंकिंग संकट के बड़े उदाहरण हैं.

बीते साल 2023 में वॉल स्ट्रीट जरनल ने एक रिपोर्ट में कहा था कि रिपब्लिक फर्स्ट बैंक ने एक इन्वेस्टमेंट ग्रुप के साथ सौदा किया था, लेकिन यह कोशिश भी फरवरी 2024 तक बेकार हो गई. डील के फेल होने के बाद से ही FDIC ने बैंक को जब्त करने और बेचने के प्रयास फिर से शुरू कर दिए थे.

पिछले साल से ही दिखने लगे थे संकेत
Republic First Bank में बीते साल से ही संकट गहराने लगा था, जब बैंक नौकरियों में भारी कटौती करना शुरू कर दिया था. यही नहीं मोर्टाज बिजनेस से बाहर निकल गया था, इसके पीछे की कारण उच्च लागत और प्रॉफिट में सुधार ना होना रहा था. बैंक के शेयर का भी साल 2024 आते-आते बुरा हाल हो गया था और बीते 26 अप्रैल को बैंक के एक शेयर की कीमत 2 डॉलर से गिरकर करीब 1 सेंट हो गई थी और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन बी कम होकर 2 मिलियन डॉलर से कम रह गया था.

बैंक फेल होने की ये भी बड़ी वजह!
इस तरह से बैंकों के फेल होने के पीछे की वैसे तो तमाम वजह हैं, लेकिन इनमें सबसे बड़ी प्रॉपर्टी के बदले लिए जाने वाले बकाया लोन की वैल्यू में लगातार गिरावट सामने आई है. गौरतलब है कि ब्याज दरों (US Policy Rate) के हाई लेवल पर बने रहने और कमर्शियल रियल एस्टेट की वैल्यू में गिरावट से कई क्षेत्रीय और कम्युनिटी बैंकों के लिए फाइनेंशियल रिस्क बढ़ गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...