16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालधमकाकर 3 साल तक रेप, फिर धर्म परिवर्तन की कोशिश... ग्वालियर में...

धमकाकर 3 साल तक रेप, फिर धर्म परिवर्तन की कोशिश… ग्वालियर में लव जिहाद का शिकार हुई लड़की

Published on

ग्वालियर,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद से जुड़ा मामला सामने आया है. यहां एक लड़की के साथ विशेष समुदाय के युवक ने 3 वर्षों तक शारीरिक शोषण किया और बेरहमी से मारपीट की. लड़की का आरोप है कि आरोपी ने उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास भी किया. जब वह प्रताड़ना नहीं झेल सकी तो थाने पहुंचकर शिकायत की. इस दौरान हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी थाने पहुंच गए और नारेबाजी की.

शिकायत करने वाली लड़की ने बताया कि 3 साल पहले उसके पड़ोस में रहने वाला विशेष समुदाय का एक युवक उसे डरा धमकाकर अपने साथ ले गया था. लड़की ने कहा कि आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर मैं साथ नहीं जाऊंगी तो वह चिट्ठी पर मेरा नाम लिखकर सुसाइड कर लेगा और मेरे माता-पिता और भाई को जेल हो जाएगी. लड़की जानती थी कि आरोपी युवक की शादी हो चुकी है.

लड़की का कहना है कि शादी से पहले युवक से बात होती थी, लेकिन शादी के बाद उसने बात करना बंद कर दिया था. इसके बाद से वह परेशान करता रहा. इसके बाद वह आत्महत्या कर हमें फंसाने की धमकी देकर वह साथ ले गया और 3 साल तक शारीरिक शोषण किया, जमकर मारपीट भी की. आरोपी ने वहशीपन की हदें पार कर दीं. अप्राकृतिक कृत्य किया. पीड़िता ने कहा कि युवक के परिजन भी उसके साथ मारपीट करते थे.

पीड़िता ने कहा कि बीती रात भी उसकी पत्नी और बहन ने मेरे साथ मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया. इस दौरान मौके पर मकान मालिक के आने से जान बच सकी. इसके बाद वह थाने पहुंची और शिकायत करनी चाही, लेकिन उस समय महिला स्टाफ न होने के चलते अगले दिन शिकायत की. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

घटना को लेकर सीएसपी ने क्या बताया?
लव जिहाद से जुड़े इस मामले में सीएसपी शुभा श्रीवास्तव ने बताया कि धर्म परिवर्तन की शिकायत लेकर एक लड़की थाने आई थी. उसने बताया कि विशेष समुदाय का एक युवक उसके साथ लगातार 3 साल से शारीरिक शोषण कर रहा था. उसके साथ मारपीट भी कर रहा था. युवती ने बताया कि जबरन उसका धर्म परिवर्तन करने का प्रयास किया जा रहा था. पुलिस ने शिकायत पर धारा 376 के साथ ही आरोपी के परिजनों द्वारा की गई मारपीट और धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज किया है.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...