12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलएक गलत शॉट और खेल खत्म, सिर्फ 2 रन से शतक चूक...

एक गलत शॉट और खेल खत्म, सिर्फ 2 रन से शतक चूक गए रुतुराज, सनराइजर्स की हालत खराब

Published on

चेन्नई:

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ 2 रन से अपना शतक चूक गए। गायकवाड़ 54 गेंद में 98 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के भी लगाए। गायकवाड़ अगर अपना शतक पूरा कर लेते तो इस 17वें सीजन में दो शतक लगाने वाले वह पहले बल्लेबाज बन जाते। हालांकि, दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो पाया। चेन्नई के कप्तान आईपीएल 2024 में पहला शतक लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ लगाया था। बता दें कि आईपीएल में करियर में रुतुराज कुल दो शतक लगा चुके हैं।

सनराइजर्स के खिलाफ इस मुकाबले में सीएसके को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया था। टीम शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और सिर्फ 19 रन के स्कोर पर अजिंक्य रहाणे आउट हो गए। इसके बाद डेरिल मिचेल ने गायकवाड़ के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और टीम के स्कोर को 100 रनों से पार पहुंचाया। इस दौरान मिचेल ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। मिचेल 32 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए

सनराइजर्स ने सीएसके को दिया 213 रनों का लक्ष्य
डेरिल मिचेल के आउट होने के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने सीएसके के लिए एक छोड़ से पारी को संभाले रखा। डेथ ओवरों में गायकवाड़ ने तेजी रन बनाने शुरू किए और शतक की ओर बढ़ चले। इस दौरान शिवम दुबे ने भी अपना हाथ खोलना शुरू कर दिया। गायकवाड़ जब तक अपना शतक पूरा करते शिवम दुबे 20 गेंद में 39 रन कूट दिए। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 छक्के और 1 चौका लगाया।गायकवाड़ के आउट होने के साथ फैंस को महेंद्र सिंह धोनी का भी दीदार करने का मौका मिल गया। आखिर के चार गेंद पर बल्लेबाजी के लिए उतरे धोनी को सिर्फ दो गेंद पर स्ट्राइक मिला जिसमें उन्होंने एक चौके साथ 5 रन बनाए।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...