12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमदद मांगने पहुंचे पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ को सऊदी अरब ने दिया...

मदद मांगने पहुंचे पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ को सऊदी अरब ने दिया ये तमगा!

Published on

नई दिल्ली,

सऊदी अरब 28-29 अप्रैल के बीच विश्व आर्थिक मंच की विशेष बैठक आयोजित कर रहा है जिसमें हिस्सा लेने के लिए गए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. पाकिस्तान की खराब आर्थिक स्थिति को सुधारने के प्रयासों और विदेशी निवेश हासिल करने की शहबाज शरीफ की कोशिशों को देखते हुए सऊदी ने उन्हें खास टाइटल दिया है. इस्लामिक देश ने रविवार को उन्हें ‘Man Of Action’ घोषित किया है.

शहबाज शरीफ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को सऊदी पहुंचे. सऊदी के निवेश मंत्री खालिद अल-फालिह, वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जद्दान और उद्योग मंत्री बंदार बिन इब्राहिम से मुलाकात के दौरान शहबाज शरीफ को यह टाइटल मिला. इस दौरान निवेश मंत्री अल-फालिह ने कहा कि शहबाज शरीफ पाकिस्तान के विकास के लिए बेहद तेज गति से काम कर रहे हैं और वो देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसी दौरान उन्होंने शहबाज शरीफ को ‘Man Of Action’ कहा.

चीन ने शहबाज शरीफ को लेकर कही थी ये बात
यह दूसरी बार है जब शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के विकास में योगदान के लिए कोई तमगा दिया गया हो. इससे पहले चीन भी उनके काम की सराहना कर चुका है. जब शहबाज शरीफ पंजाब के मुख्यमंत्री थे तब चीनी प्रोजेक्ट्स को पाकिस्तान में सही तरह से आगे बढ़ाने में उन्होंने बहुत योगदान दिया था. तब चीन के एक नेता ने ‘शहबाज स्पीड’ का टाइटल दिया था.सऊदी के मंत्री ने शहबाज शरीफ की तारीफ में कहा, ‘हम सभी आपकी परफॉर्मेंस और काम की गति के बारे में जानते हैं. आपका मिशन अब हमारा मिशन है.’

डूबते पाकिस्तान को बचाता रहा है सऊदी
सऊदी अरब पाकिस्तान में भारी मात्रा में निवेश करता रहा है. पिछले साल जब पाकिस्तान पर डिफॉल्टर होने का खतरा मंडरा रहा था तब भी सऊदी ने पाकिस्तान की आर्थिक मदद कर उसे बचाया था.हाल ही में पाकिस्तान के योजना आयोग ने कहा था कि सऊदी अरब पाकिस्तान में 5 अरब डॉलर का निवेश करेगा. आयोग ने जानकारी दी थी कि शहबाज शरीफ के सऊदी दौरे में इस निवेश पर बात की जाएगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...