16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालबम फट गया...इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार की नाम वापसी पर यूजर्स ले...

बम फट गया…इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार की नाम वापसी पर यूजर्स ले रहे मजे, आखिरी वाला पढ़कर आप भी कहेंगे ‘पब्लिक है सब जानती है’

Published on

इंदौर:

कांग्रेस को मध्य प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। इंदौर संसदीय सीट से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। नामांकन वापसी के आखिरी दिन नाम वापस लेने से कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है। इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापिस ले लिया है।

वह बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी के सामने चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने सोमवार को भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन वापस ले लिया। कैलाश विजयवर्गीय ने इस मौके पर एक सेल्फी अपलोड की है। सेल्फी के साथ उन्होंने लिखा कि ‘इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम का प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है।’

इस पर यूजर्स ने मजे लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- लो भाई, ये कांग्रेस लड़ेगी भाजपा से। एक अन्य ने लिखा- कांग्रेस मुक्त इंदौर। एक और यूजर ने लिखा- भाई, जनता को वोट तो डालने दो, उसके बाद खरीदना। पढ़िए ये मजेदार कमेंट…

नामांकन वापस लेने के बाद अक्षय बम के घर के बाहर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। नामांकन वापस लेने के बाद अक्षय बम बीजेपी में शामिल भी हो गए हैं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...